प्रयागराज मंडल में माह सितम्बर 2023 में 28 रेल सेवक हुए सेवानिवृत्त — अभिषेक गुप्ता, प्रयागराज मंडल

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज मंडल में माह सितम्बर 2023 में 28 रेल सेवक हुए सेवानिवृत्त — अभिषेक गुप्ता, प्रयागराज मंडल

    उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मंडल से दिनांक 29.09.2023 को 28 रेल सेवक सेवानिवृत्त हुए।  सेवानिवृत्त कार्क्रम में 02 लोंगो को  संरक्षित ट्रेन संचालन हेतु एक्सीडेंट फ्री अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। प्रयागराज मंडल के कार्मिक विभाग द्वारा लेखा विभाग के सहयोग से 28 कर्मचारियों का समापन भुगतान तत्परता एवं समय पर सुनिश्चित किया गया, जिसके अंतर्गत कुल लगभग 10 करोड़ 08 लाख रूपए का समापन भुगतान नियमानुसार डिजिटल माध्यम से किया गया।

मंडल कार्यालय के मंडल सभागार में अपर मंडल रेल प्रबंधक/ सामान्य श्री संजय सिंह एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री मनीष कुमार खरे द्वारा समापन भुगतान से संबंधित समस्त प्रपत्रों सहित फोल्डर एवं स्मृति चिन्ह के रूप में गोल्ड प्लेटेड सिल्वर मैडल सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को सम्मान सहित सौंपा गया। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री मनीष कुमार खरे द्वारा सेवानिवृत्ति के उपरांत कर्मचारियों को प्राप्त होने वाले भुगतान, मानार्थ पास, HRMS एवं UMID की सुविधाओं के विषय में जानकारी प्रदान किया गया I अपर मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने सभी सेवानिवृत कर्मचारियों को रेल सेवा उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके आगामी पारिवारिक जीवन में स्वस्थ एवं सक्रिय रहने की शुभ कामना दी I