आप पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अविनाश रजक ने आप पार्टी छोड़ कर भाजपा का थामा दामन

प्रमुख समाचार

आप पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अविनाश रजक ने आप पार्टी छोड़ कर भाजपा का थामा दामन

विधायक राकेश गिरी के समक्ष सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ ली भाजपा की सदस्यता

टीकमगढ़। अंबेडकर चौराहा निवासी आप पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अविनाश रजक ने अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रत्याशी राकेश गिरी के समक्ष भाजपा की सदस्य ग्रहण की।
साथ ही इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी राकेश गिरी का जोरदार फूल मालाओं से स्वागत सम्मान किया इसके अलावा भाजपा प्रत्याशी राकेश गिरी ने सभी भाजपा में शामिल होने वाले सदस्यों को फूल माला पहनकर स्वागत सम्मान किया एवं भाजपा में शामिल होने पर उन्हें बधाई। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी राकेश गिरी ने कहा कि पिछले कई दिनों से कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण भाजपा पार्टी में शामिल हो रहे हैं साथ ही यह सिलसिला अभी निरंतर जारी है इसके अलावा उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत सुंदरपुर, मातौली, डूडा, अंतोरा, पातरखेरा राशन खेरा सहित कई ग्रामों के भी युवा, भाजपा पार्टी में शामिल हो रहे हैं। वही आप पार्टी छोड़कर शामिल हुए जिला उपाध्यक्ष अविनाश रजक ने बताया कि आज मेरे द्वारा और मेरे सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है और हम सभी ने संकल्प लिया है कि हम मध्य प्रदेश में अपनी प्रचंड मतों से भाजपा की सरकार बनाएंगे एवं मध्य प्रदेश में भाजपा का झंडा फहराएंगे।
इस अवसर पर आदित्य योगी अंकित तिवारी, अर्जुन यादव, जैकी यादव, चीकू यादव दिलीप रजक सहित कई युवा मौजूद रहे।