पार्षद गीता देवी ने नाला निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर किया शिलान्यास

उत्तर प्रदेश लखनऊ

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ। राजधानी लखनऊ में शनिवार को सरोजनी नगर प्रथम वार्ड के अंतर्गत गहरू गांव में मक्का खेड़ा में नाला का निमार्ण करीब 10 सालों के बाद पार्षद गीता देवी के द्वारा नारियल फोड़कर शिलान्यास किया गया। वहां के निवासियों महेंद्र यादव ने बताया के करीब 12 वर्षो के बाद यहां पर विकास कार्य शुरू हुआ है।

इसके लिए हम सब मक्का खेड़ा वासी पार्षद जी को माननीय कौशल किशोर जी माननीय राजेश्वर सिंह जी माननीय महापौर श्रीमती सुषमा जी और भारतीय जनता पार्टी का दिल की गहराइयों से धन्यवाद देते हैं । इस कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा महिला कार्यकर्ता सुमित्रा बुआ वार्ड अध्यक्ष, सुनीता श्रीवास्तव, शालू कश्यप, श्याम बूथ अध्यक्ष प्रेम कश्यप और भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय मंत्री अवध क्षेत्र पिछड़ा मोर्चा संजय गुप्ता (राजा भईया) व क्षेत्रवासी शामिल हुए।