राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो का आज पूरे भारतवर्ष में मनाया जा रहा है स्थापना दिवस

प्रमुख समाचार

राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो का आज पूरे भारतवर्ष में मनाया जा रहा है स्थापना दिवस

—मानवाधिकार संरक्षण व भ्रष्टाचार मुक्त भारत अभियान।
— सेवा -संरक्षण -न्याय।

प्रयागराज। राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो का आज पूरे भारतवर्ष में स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस संदर्भ में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो एक रजिस्टर्ड संस्था है जो कि मानवाधिकार संरक्षण व भ्रष्टाचारमुक्त भारत अभियान पर कार्य कर रही है। इस संस्था द्वारा समय-समय पर विभिन्न प्रकार के सामाजिक सेवा कार्य अभियान चलाए जाते हैं। संगठन अपने मुख्य ध्येय वाक्य सेवा -संरक्षण -न्याय के आधार पर कार्य करता है। आज भारतवर्ष के सभी राज्यों के विभिन्न स्थानों पर संगठन का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। आज से संगठन अपने नए जनहितकारी कार्य योजना के आधार पर कार्य करेगा। संगठन के स्थापना दिवस के पूर्व संध्या पर इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के पाण्डेय ने संगठन और देश के नाम जारी संदेश में कहा कि हमें प्रत्येक बेसहारा का सहारा बनना है और प्रत्येक मानव के अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य करना है।