मिशन शक्ति फेज-5 कार्यक्रम, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के उद्देश्य के साथ जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त महिला शक्ति दीदी/एन्टी रोमियो टीम द्वारा अपने अपने क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण का जलाया अलख!

बस्ती

शमसुलहक़ ख़ान की रिपोर्ट

मिशन शक्ति फेज-5 कार्यक्रम, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के उद्देश्य के साथ जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त महिला शक्ति दीदी/एन्टी रोमियो टीम द्वारा अपने अपने क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण का जलाया अलख!

पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा में चलाएं जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 20.12.2023 को समस्त थानों पर नियुक्त महिला शक्ति दीदी/एन्टी रोमियो टीम द्वारा अपने अपने क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत थाना मुण्डेरवा से उ0नि0 राजीव जी भट्ट, म0का0 नेहा गोंड द्वारा कस्बा मुण्डेरवा व बोदवल बाजार, किठूरी उमरी अहरा गन्ना विकास इन्टर कालेज, मुजहना थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती में एंटी रोमियो चेकिंग की गई जिसमें 12 को चेक किया गया 01से माफी नामा भरवाया गया व महिला सशक्तिकरण अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं से बातचीत कर मिशन सशक्तिकरण संबंधित बातों को बताते हुए मिशन शाक्ति फेज 5 कार्यक्रम के अन्तर्गत कानून की जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त किए गए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे- 1090- वीमेन पावर लाइन, 1076- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098- चाइल्ड हेल्पलाइन, 112- पुलिस आपातकालीन सेवा, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108- एम्बुलेंस सेवा, साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930, थाने का सी0यू0जी0 नंबर के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया गया और महिलाओं से सम्बन्धित हो रहे विभिन्न अपराधों के विरुद्ध आवाज उठाने हेतु अपील की गई।