महिला थाना द्वारा 01 शादी शुदा जोड़े को समझा बुझाकर साथ रहने हेतु विदाई कराई गई!

बस्ती

*शमसुलहक़ ख़ान की रिपोर्ट* *महिला थाना द्वारा 01 शादी शुदा जोड़े को समझा बुझाकर साथ रहने हेतु विदाई कराई गई!* आज 11.01.2024 को महिला उप निरीक्षक मीना सिंह महिला थाना बस्ती द्वारा पति-पत्नी के 01 जोड़े समृद्धि पांडेय पत्नी अनूप ओझा निवासी दुबौली कला थाना लालगंज जनपद बस्ती को उनके बीच विभिन्न कारणों से मतभेदों को दूर कर मिलाया गया। उक्त पति पत्नी के मध्य पारिवारिक मनमुटाव विभिन्न कारणों से चल रहा था, जिसके चलते इनके आपसी रिश्ते पिछले कई महीनों से विभिन्न कारणों से खराब चल रहे थे, अभी तक दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते थे, किंतु अब महिला उप निरीक्षक मीना सिंह महिला थाना बस्ती की कोशिशों और समझाने बुझाने पर दोनों पक्ष एक साथ रहने को तैयार हो गए। महिला थाना पर सुलह समझौता करवाया गया जिसके क्रम में दोनों पति- पत्नी को महिला थाने से राज़ी-खुशी विदा किया गया।