एस जे एस पब्लिक स्कूल गुरुबक्सगंज में हर्षोल्लास से मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस

उत्तर प्रदेश रायबरेली

अतुल जौहरी मानवाधिकार मीडिया

रायबरेली। 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुरुबक्सगंज स्थित एस जे एस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से 75वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। विद्यालय के प्रबंधक अग्रज सिंह ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के उपरांत विद्यालय की सह प्रबंधिका डा अनुश्री सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुस्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुवात की। 

प्रबंधक अग्रज सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यह हम लोगों के लिए बहुत ही गर्व की बात है कि आज हम अपने देश का 75वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। इसके लिए हमारे महापुरुषों और शहीदों ने अनेको बलिदान दिये। 

विद्यालय की सह प्रबंधिका डॉ अनुश्री सिंह ने कहा कि उन शहीदों के बलिदानों की ही देन है कि आज हम एक स्वतंत्र देश के नागरिक हैं और हमारा अपना स्वयं का संविधान है। आज ही के दिन संविधान को लोकतांत्रिक प्रणाली के तहत लागू किया गया था। जिसके उपलक्ष्य में हम लोग गणतंत्र दिवस को मानते हैं।

विद्यालय की प्राचार्या प्रीति सिंह ने तिरंगे को सलामी दी। अपने संविधान में प्राचार्या प्रीति सिंह ने कहा कि संविधान के मूल उद्देश्य और भावना को बचा कर रखना हम सब की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संविधान की मूल भावना में देश के लोग हैं।

हमें अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन इन्हीं लोगों को केंद्र में रखकर करना है। उन्होंने संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर के जीवन चरित्र पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। इस मौके पर विद्यालय के समस्त अध्यापक व कर्मचारी उपस्थित रहे।