झांसी महानगर: नारायण बाग स्थित मजार होगी विस्थापित

प्रमुख समाचार

झाँसी नारायण बाग मजार होगी विस्थापित

NGT में प्रचलित वाद संख्या 38/2022 (मूलवाद संख्या 165/ 2021) में 10.10.2023 को पारित आदेश के अनुपालन में झाँसी नारायण बाग रोड स्थित मजार को अन्य जगह विस्थापित करने के सम्बन्ध कार्यालय अपर नगर आयुक्त नगर निगम परिसर में बैठक आयोजित की गयी।
बैठक NGT द्वारा दिये आदेश का अनुपालन कराने के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गयी जिसमें राहुल कुशवाहा पार्षद, अपर नगर आयुक्त, गौरव कुमार सहायक नगर आयुक्त, ओमप्रकाश सोनी (से.नि. नायब तहसीलदार), असलम सूफी मुतवल्ली, सलीम शाह समाजिक कार्यकर्ता, मो हासिम शहर काजी, खादिम- सब्बीर शाह व खालिद उपस्थित रहें।

टीम मानवाधिकार मीडिया से ब्यूरो रिपोर्ट झांसी।