थानाध्यक्ष महिला थाना द्वारा मनमुटाव दूर कर 02 शादी शुदा जोडें को आपस में मिलाया गया तथा साथ रहने हेतु भेजा गया!

बस्ती

शमसुलहक़ ख़ान की रिपोर्ट

थानाध्यक्ष महिला थाना द्वारा मनमुटाव दूर कर 02 शादी शुदा जोडें को आपस में मिलाया गया तथा साथ रहने हेतु भेजा गया!

आज 06.02.2024 को थानाध्यक्ष श्रीमती निधि यादव महिला थाना बस्ती द्वारा पति-पत्नी के 02 जोड़ों 1 . श्री गोत्री पत्नी श्याम जी राव ग्राम भवनगांव बाबू थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती, 2 . रिंकी पत्नी विजय ग्राम कुसरात थाना नगर जिला बस्ती के बीच पारिवारिक मनमुटाव विभिन्न कारणों से चल रहा था, जिसके चलते इनके आपसी रिश्ते पिछले कई महीनों से विभिन्न कारणों से खराब चल रहे थे, अभी तक दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते थे, किंतु अब दोनों बच्चों को महिला थानाध्यक्ष श्रीमती निधि यादव महिला थाना बस्ती की कोशिशों और समझाने बुझाने पर दोनों पक्ष एक साथ रहने को तैयार हो गए। महिला थाना पर सुलह समझौता करवाया गया जिसके क्रम में दोनों पति- पत्नी को महिला थाने से राज़ी-खुशी विदा किया गया।