अन्ना जानवर द्वारा जानलेवा हमला, मऊरानीपुर नगरपालिका प्रशासन सुस्त

झांसी झांसी मंडल

विवेक आर्य वरिष्ठ पत्रकार मानवाधिकार मीडिया जिला झांसी

मऊरानीपुर/झाँसी। तड़के सुबह अन्ना जानवर द्वारा जानलेवा हमला झाँसी जिला के अंतर्गत मऊरानीपुर नगरपालिका के मुहल्ला गांधीगंज के चौगड़डा में किया गया।
गांधीगंज चौगड़डा निवासी धर्मचंद्र अहिरवार राजमिस्त्री का कार्य करते हैं। रोज के भांति काम पर जाने के लिए अपने घर के बाहर खड़े हुए थे। तभी घूम रहे अन्ना जानवर बैल ने जानलेवा हमला कर दिया।
गांधीगंज चौगड़डा में मैदान होने के कारण अन्ना जानवरों का जमावड़ा बना रहता हैं। विगत पूर्व में भी मुहल्लावासियों के द्वारा नगरपालिका मऊरानीपुर प्रशासन को अवगत कराया गया। परन्तु मऊरानीपुर नगरपालिका प्रशासन सुस्त हैं। आए दिन नगर में अन्ना जानवरों के द्वारा चोटहिल हो रहे नगरवासियों का जीना दुस्भार हो गया।