मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन अपने पैतृक गांव पहुंचे, ग्रामीणों ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया

झारखंड

सरायकेला-खरसावां : मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन सरायकेला-खरसावां के गम्हरिया प्रखंड स्थित अपने पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन पर ग्रामीणों ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने यहां अमर वीर शहीद डीबा-किशुन जी एवं जागेश्वर टुडू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने सरना पूजा स्थल-जाहेरस्थान में पूजा कर राज्यवासियों के समृद्धि की कामना की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश भी दिया।