हत्या के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त थाना धूमनगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार, कब्जे से आलाकत्ल 01 चारपाई की पाटी (लकड़ी की) व 01 टूटा हुआ लकड़ी का टुकड़ा बरामद– अभिषेक गुप्ता, प्रयागराज मंडल

प्रमुख समाचार

हत्या के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त थाना धूमनगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार, कब्जे से आलाकत्ल 01 चारपाई की पाटी (लकड़ी की) व 01 टूटा हुआ लकड़ी का टुकड़ा बरामद– अभिषेक गुप्ता, प्रयागराज मंडल 

थाना धूमनगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0- 75/2024 धारा 498ए/302 भा0द0वि0  के वांछित अभियुक्त मनोज कुमार पुत्र स्व0 ओमप्रकाश निवासी ग्राम भरेठा मरियाडीह थाना पूरामुफ्ती हालपता- भागलपुरवा थाना धूमनगंज जनपद प्रयागराज को आज दिनांक 10.02.2024 को मुखबिर खास की सूचना पर आरटीओ ऑफिस टीपी नगर के पास थाना क्षेत्र धूमनगंज से गिरफ्तार कर कब्जे से आलाकत्ल 01 चारपाई की पाटी (लकड़ी की) व 01 टूटा हुआ लकड़ी का टुकड़ा बरामद किया गया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
मनोज कुमार पुत्र स्व0 ओमप्रकाश निवासी ग्राम भरेठा मरियाडीह थाना पूरामुफ्ती हालपता- भागलपुरवा थाना धूमनगंज जनपद प्रयागराज।

*सम्बन्धित अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0- 75/2024 धारा 498ए/302 भा0द0वि0 थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।

*बरामदगी का विवरण-*
आलाकत्ल 01 चारपाई की पाटी लकड़ी की व 01 टूटा हुआ लकड़ी का टुकड़ा

*गिरफ्तारीकरने वाली पुलिस टीम-*
1. प्र0नि0 राजेश  कुमार मौर्या, थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।
2. हे0का0 विजय शंकर, थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।
3. का0 गोविन्द कुशवाहा,थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।
4. का0 सुजीत यादव, थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।