सद्ज्ञान की देवी है मां सरस्वती, लवलेश सिंह– अभिषेक गुप्ता, प्रयागराज मंडल 

प्रमुख समाचार

सद्ज्ञान की देवी है मां सरस्वती, लवलेश सिंह– अभिषेक गुप्ता, प्रयागराज मंडल 
सरस्वती संस्कार केन्द्र कांशीराम आवास योजना देवघाट झलवा प्रयागराज मे सद्ज्ञान सद्बुद्धि, सद्चिंतन सद्कर्म की देवी मां सरस्वती की पूजा की गई।  संस्कार केन्द्र विगत 11वर्षो से गरीब असहाय बचो को निःशुल्क शिक्षा प्रदान कर रहा है। संस्कार केन्द्र में मुख्य अतिथि के रूप में कांशीराम आवास योजना के अध्यक्ष लवलेश सिंह ने संबोधित करते हुए कहा की मां सरस्वती सद्ज्ञान की देवी है, अनादि काल से मां सरस्वती की पूजा की जा रही हैं,। मातृ शक्ति की पूजा महालक्ष्मी, महासरस्वती, महाकली के रूप में की जाती है। मां सरस्वती, सद्ज्ञान,सद्बुद्धि, सद्चितन, सद्कर्म सद्प्रवृतियो की देवी है। मानव जीवन में यदि सद्बुद्धि आ जाएं तो जीवन सफल हो जाता है अज्ञान अंधकार, आलस्य, प्रमाद सद्बुद्धि के आने पर अपने आप दूर हो जाते है। मां सरस्वती पूजन इसीलिए किया जाता है की हम सबके जीवन में सद्बुद्धि आ जाएं और हम सब धर्म,अर्थ,काम,मोक्ष को प्राप्त हो। इस कार्यक्रम में ज्वाला देवी के श्री गौरव जी, संस्कार केन्द्र की संचालिका रचना जी, आफरीन, नबी, राधा देवी, काजल, आदि लोग उपस्थित रहे।