देश का युवा राष्ट्रवाद की चेतना का केंद्र है – महापौर गणेश केसरवानी– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

प्रमुख समाचार

देश का युवा राष्ट्रवाद की चेतना का केंद्र है – महापौर गणेश केसरवानी– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

नौजवानों की सामूहिक शक्ति भारत को विकसित राष्ट्र बनाएगा – राजेश राजभर

भाजपा युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष रोहित पप्पू पांडे के नेतृत्व में युवा चौपाल का शुभारंभ खुल्दाबाद मंडल के द्वारा बनर्जी चौराहे से शुभारंभ किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि देश के युवा राष्ट्रवाद के चेतना का केंद्र है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का कुशल नेतृत्व देश के नौजवानों को राष्ट्र एवं समाज के प्रति सही दिशा प्रदान कर रहा है उन्होंने कहा कि कांग्रेस सपा बसपा वाम दल आदि पार्टियों ने नौजवानों को भटकाने का काम किया और उन्हें आतंकवाद ,नक्सलवाद, क्षेत्रवाद ,भाषावाद की आग में झोंक दिया जिसके कारण उनका जीवन नरक हो गया और भारत का भविष्य कमजोर होता गया लेकिन आज का युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को अपना विकसित राष्ट्र का संकल्प ले रहा है 

    इस अवसर पर युवा मोर्चा की *प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर* ने कहा कि भारत नौजवानों का देश है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन पर नौजवानों की सामूहिक शक्ति भारत को विकसित राष्ट्र बनाएगा

    *इस अवसर पर नगर निगम उपाध्यक्ष पार्षद सुनीता दरबारी, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष रोहित पप्पू पांडे,जिला प्रवक्ता राजेश केसरवानी महामंत्री रमेश पासी, मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने युवाओं के लिए किए गए मोदी एवं योगी सरकार के द्वारा किए गए कार्य पर अपना विचार प्रकट किया*

     कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन करते हुए युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनुज मिश्रा ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया

   मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि इसके अलावा युवा मोर्चा के द्वारा महानगर के सभी मंडलों में युवा चौपाल लगाया गया

    इस अवसर पर विश्वजीत सिंह,क्षितिज , आदर्श सोनकर,महेंद्र सिंह, अवी वर्मा, पार्षद अमन वालेचा, मानस, हिमांशु बजाज रौनक जायसवाल, आकाश मिश्रा, एवं युवा मोर्चा के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित है