दिनांक 25.02.2024थाना सफीपुर, जनपद उन्नाव नाबालिक लड़की को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

प्रमुख समाचार

मानवाधिकार मीडिया से संवाददाता सुधीर गौड़ की रिपोर्ट।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय सफीपुर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सफीपुर पुलिस द्वारा नाबालिक लड़की को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण- आज दिनांक 25.02.2024 को उ0नि0 कल्लूराम यादव व का0 रणविजय यादव द्वारा थाना सफीपुर पर दिनांक 10.02.2024 को पंजीकृत मु0अ0सं0 30/2024 धारा 363/366/504 भा0द0वि0 में वांछित अभियुक्त सर्वेश कुमार पुत्र रामप्रकाश कुशवाहा निवासी ग्राम कंसापुरवा मजरा ददलहा थाना सफीपुर जनपद उन्नाव उम्र करीब 28 वर्ष को सनहा चौराहा से गिरफ्तार किया गया।

नाम पता अभियुक्त-
सर्वेश कुमार पुत्र रामप्रकाश कुशवाहा निवासी ग्राम कंसापुरवा मजरा ददलहा थाना सफीपुर जनपद उन्नाव उम्र करीब 28 वर्ष

गिरफ्तारी करने वाली टीम-
उ0नि0 कल्लूराम यादव
का0 रणविजय यादव