आने वाली पीढ़ी विकसित भारत का सूर्योदय देखेगी (ज्ञानेश्वर शुक्ला)– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

प्रमुख समाचार

आने वाली पीढ़ी विकसित भारत का सूर्योदय देखेगी ( ज्ञानेश्वर शुक्ला)– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन नखास कोना एव गऊघाट चौराहे पर आयोजित किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता ज्ञानेश्वर शुक्ला ने उपस्थित लोगों को विकसित भारत का संकल्प दिलाया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन का हर छण विकसित राष्ट्र के निर्माण के प्रति समर्पित है और उनके मजबूत निर्णय के कारण  आने वाली हमारी पीढ़ी विकसित भारत का सूर्योदय देखेगी 

    इस अवसर पर जिला प्रवक्ता राजेश केसरवानी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज मिश्रा, मंडल महामंत्री परमानंद वर्मा ने अपने विचार व्यक्त किया

    मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि इस अवसर नगर निगम नोएडा अधिकारी राममूर्ति विश्वकर्मा के द्वारा विकसित भारत का कैलेंडर टी-शर्ट टोपी वितरण किया गया और मोदी सरकार के द्वारा किए गए कार्यों की वीडियो फिल्म दिखाई गई और सरकार की योजनाओं को लेकर शिविर का आयोजन किया गया

    कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री परमानंद वर्मा ने किया

     *कार्यक्रम के संयोजक मंडल अध्यक्ष किशोरी लाल, जायसवाल, हरीश मिश्रा, एवं अजय शर्मा रहे*

  इस अवसर पर सुनील केसरवानी, सुधांशु त्रिपाठी, आलोक वैश्य, सुनील जायसवाल, संदीप जैन , कमलेश केसरवानी,नीरज केसरवानी सत्येंद्र जायसवाल, आशीष कुमार , ईलू कुमार एवं स्थानीय लोग  उपस्थित रहे