भारत की नारी शक्ति विकसित भारत की स्तंभ है (राजेंद्र मिश्रा)– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

प्रमुख समाचार

भारत की नारी शक्ति विकसित भारत की स्तंभ है (राजेंद्र मिश्रा)– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

मोदी सरकार ने तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाएगी ( डॉक्टर कृतिका अग्रवाल)

भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज महानगर महिला मोर्चा के द्वारा सभी मंडलों में शक्ति वंदन अभिनंदन( स्वयं सहायता समूह एनजीओ संपर्क )के समापन समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का पश्चिम बंगाल से लाइव संबोधन का आयोजन किया गया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का उद्बोधन सुना गया इस अवसर पर सिविल लाइन मंडल में भाजपा कार्यालय सिविल लाइन में  *महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा* एवं नैनी मंडल में सुंदरम गेस्ट हाउस में कार्यक्रम प्रभारी एवं महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री *डॉक्टर कृतिका अग्रवाल* ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की महिलाओं को विकसित भारत की शक्ति बना रहा है और देश की महिला शक्ति बड़ी तीव्रता के साथ हर गली गांव-गांव में आगे बढ़ रही है और दुनिया को अपनी ताकत का परिचय कर रही है उन्होंने कहा कि भारत की नारी शक्ति विकसित भारत की स्तंभ है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की मातृशक्ति को आर्थिक, सामाजिक ,राजनैतिक क्षेत्र में मजबूती के साथ बढ़ावा दे रही है उन्होंने कहा की मोदी सरकार महिला स्वयं सहायता समूह की बहनों को सशक्त बनाने का काम किया है और उन्हें राष्ट्र सहायता समूह से जोड़ दिया है और कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है जो जो देश की तकदीर और तस्वीर बदल के रख देगी और कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन की शुरुआत की और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं

      *मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी एवं चंद्रा अहलूवालिया ने बताया कि इसके अलावा , मुट्ठीगंज, कीडगंज, मीरापुर, प्रीतम नगर, गंगा पट्टी जमुना पट्टी, शिवकुटी, भारद्वाज वेणी माधव, खुल्दाबाद, विश्वविद्यालय मंडलों में कार्यक्रम आयोजित किया गया*

*कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा  महानगर अध्यक्ष शिखा रस्तोगी ने किया*

     *कार्यक्रम के संयोजक मंडल अध्यक्षगण सीमा श्रीवास्तव, प्रिया कैथवास, रेखा कनौजिया, शिखा खन्ना, आभा भारती गोस्वामी ,स्वारिका भारद्वाज, विनीता गुप्ता, आंचल ओझा, विशाखा मिश्रा, कंचन लता आदि रही*

       इस अवसर पर मुख्य रूप से  पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी , अंजलि गोस्वामी,चंद्रा अहलूवालिया, विजय श्रीवास्तव, पार्षद किरन जायसवाल , राजेश केसरवानी,पार्षद सारिका अग्रवाल,शशि वाष्र्णेय, रीता सिंह, संजय गुप्ता राकेश जैन, संगीता गोस्वामी, रंजना मिश्रा, रीता पासी, शोभिता श्रीवास्तव ,अनीता पांडे,प्रेमलता राय, मनोरमा  ,स्नेह लता गुप्ता  नीतू केसरवानी , रश्मि त्रिपाठी संगीता गोस्वामी एवं महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं स्वयं समूह संगठन की महिलाएं उपस्थित रहे  उपस्थित रही