एस ०एसo बीo के जवान दुर्गेश गुप्ता ने गैस सिलेंडर की आग पर काबू करके बड़ा हादसा होने से बचाया

महाराज गंज

कोल्हुई थाना क्षेत्र के गांव डकहीं में शानिवर की देर शम लगभग 8:00 बजे डकहीं गांव के रमेश के घर में भोजन बनाते समय गैस सिलेंडर के रेगुलेटर में आग लग गई। चीख पुकार सुनकर छुट्टी पर आये एसएसबी जवान दुर्गेश गुप्ता ने आग को काबू में करके बड़ा हादसा होने से बचा लिया।
बताया गया कि गांव के एक घर के किचन में भोजन पकाते समय गैस सिलेंडर के रेगुलेटर में आग लग गई। उस घर के सभी लोग शोर मचाते घर बाहर भाग निकले। कुछ दूरी पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। और गांव में अफरा तफरी का माहौल हो गया। इसी बीच गांंव के दूसरे छोर पर बसे एसएसबी के जवान दुर्गेश गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। खिडकी से देखा तो किचन में गैस सिलेंडर के रेगुलेटर से आग धू धूकर जल रही थी। दुर्गेश ने शाल और टाट का बोरा पानी मे भिंगोया। जिसे लेकर किचन में घुस गए। बोरा, शाल से आग बुझाया। और बड़ा हादसा होने से बचा लिया। गांव के लोग जवान की खूब प्रशंसा कर रहे हैं। दुर्गेश ने बताया कि वह एसएसबी 12 वीं वाहिनी किशनगंज (बिहार) इंडो-नेपाल सीमा पर तैनात हैं। छुट्टी पर घर आए है।