विश्व हिन्दू परिषद की बैठक में विराट धर्मसभा और श्रीराम शोभायात्रा के लिए समिति हुई गठित

प्रमुख समाचार

विश्व हिन्दू परिषद की बैठक में विराट धर्मसभा और श्रीराम शोभायात्रा के लिए समिति हुई गठित

ड्रमंडगंज, मीरजापुर।

दुर्गा मंदिर परिसर ड्रमंडगंज में आयोजित विश्व हिन्दू परिषद की बैठक में श्री राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विराट धर्म सभा एवं भव्य श्रीराम शोभा यात्रा के लिए आयोजित बैठक में समिति के पदाधिकारियों का चयन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 17 अप्रैल 2024 को ड्रमंडगंज में धूमधाम से भगवान श्री राम जन्मोत्सव मनाया जाएगा। 19 अप्रैल 2024 विराट धर्म सभा के साथ भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। बैठक में समिति के पदाधिकारियों की घोषणा की गई।‌ जिसमें ‌समिति के अध्यक्ष लव कुश केसरी, उपाध्यक्ष अंजनी सोनी, कोषाध्यक्ष कृष्ण गोपाल उर्फ बाबा कार्यक्रम प्रभारी शशांक केसरी, शोभा यात्रा संचालक शिवम केसरी डीजे, कार्यक्रम संचालक पिंटू केसरी, कार्यक्रम संयोजक ज्ञान प्रकाश केसरी, सह संयोजक सोनू केसरी, महामंत्री आशीष केसरी, मंत्री अंकित केसरी,‌ सहमंत्री निहाल चौरसिया बजरंग दल कार्यकर्ता ओम चौरसिया
अनु सोनी, कृष्ण कुमार केसरी, अनूप केसरी, आचार्य रमाकांत पांडेय।
मार्गदर्शक मंडल में ग्राम प्रधान देवहट ड्रमंडगंज कौशलेंद्र गुप्ता, ग्राम प्रधान महोगढ़ी सुरेश केसरी, शत्रुघ्न केसरी उर्फ मारू, कैलाश नाथ गुप्ता, अनिल केसरी, सतीश केसरी, तारकेश्वर केसरी, रंजीत चौरसिया, अभय केसरी विजय पाल के नामों घोषणा की गई। विहिप नेता पिंटू केसरी ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ड्रमंडगंज में आगामी 19 अप्रैल को विराट धर्म सभा और भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। विराट धर्म सभा और श्रीराम शोभायात्रा समिति के पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय लोगों से विराट धर्म सभा श्रीराम शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की है।