मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन पहुंचे गम्हरिया, बूथ स्तरीय संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल

झारखंड

जमशेदपुर (झारखंड)। मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन आज सरायकेला-खरसावां जिले के बड़ा गम्हरिया स्थित द एवेन्यू होटल में आयोजित झारखंड मुक्ति मोर्चा के बूथ स्तरीय संवाद कार्यक्रम में शामिल हुआ।

पिछले चार वर्षों में हमारी सरकार ने प्रदेश के आदिवासियों, मूलवासियों, गरीबों, पिछड़ों एवं आम लोगों के हित में जो काम किया है, उसका परिणाम आगामी चुनावों में देखने को मिलेगा।

इस कार्यक्रम के दौरान, हर कार्यकर्ता को अपने पोलिंग बूथ से जुड़े हर परिवार तक, सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी पहुंचाने का निर्देश दिया गया है।