आम आदमी पार्टी ने ‘ संविधान बचाओ – तानाशाही हटाओ ‘ दिवस के रूप में मनाई बाबा साहेब की जयंती

प्रमुख समाचार

आम आदमी पार्टी ने ‘ संविधान बचाओ – तानाशाही हटाओ ‘ दिवस के रूप में मनाई बाबा साहेब की जयंती!

संविधान को जन जन तक पहुंचाने के लिए नियमित रूप से तिरंगा शाखाओं की आवश्यक : कायनात सिद्दीकी

वर्तमान परिस्थितियों में संविधान के मूल्यों की रक्षा करना अत्यंत आवश्यक : अर्चना गुप्ता

संविधान बचाओ – तानाशाही हटाओ का नारा आज की सबसे बड़ी जरूरत : अरशद खान

संविधान बदलने के मंसूबों को किसी भी कीमत पर पूरा नहीं होने देंगे : गयादीन कुशवाहा

झांसी। आज 14 अप्रैल 24 को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती को आम आदमी पार्टी द्वारा ‘संविधान बचाओ – तानाशाही हटाओ ‘ के रूप में मनाया गया जिसके अंतर्गत सर्वप्रथम प्रातः 10:30 पर बजे कचहरी चौराहे पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं ने इंडिया गठबंधन के दलों के साथियों के साथ माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी, तत्पश्चात 12 बजे शिवाजीनगर स्थित जिला कार्यालय पर बाबा साहेब की जयंती के अवसर पर ‘ संविधान बचाओ – तानाशाही हटाओ ‘ विषय पर संगोष्ठी हुई जिसमें उपस्थित वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए वर्तमान परिपेक्ष्य में संविधान पर मंडरा रहे खतरे पर प्रकाश डाला।

संगोष्ठी में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित तिरंगा शाखा की कॉर्डिनेटर कायनात सिद्दीकी ने कहा कि संविधान के प्रावधानों को जन जन तक पहुंचाने के लिए नियमित रूप से तिरंगा शाखाओं का आयोजन किया जाना अति आवश्यक है।

प्रांतीय उपाध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने कहा वर्तमान परिस्थितियों में संविधान के मूल्यों की रक्षा करना अत्यंत आवश्यक।

जिलाध्यक्ष अरशद खान ने कहा कि संविधान बचाओ – तानाशाही हटाओ आज की सबसे बड़ी जरूरत है।

महानगर अध्यक्ष गयादीन कुशवाहा ने कहा कि संविधान बदलने के मंसूबों को किसी भी कीमत पर पूरा नहीं होने देंगे।

महिला जिला उपाध्यक्ष भाग्यलक्ष्मी अय्यर ने कहा कि प्रारंभिक स्तर से ही संविधान को बच्चों के पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाना चाहिए।

संविधान के प्रति शपथ के साथ संगोष्ठी का समापन हुआ।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरशद खान, प्रांतीय उपाध्यक्ष अर्चना गुप्ता, तिरंगा शाखा कॉर्डिनेटर कायनात सिद्दीकी, महानगर अध्यक्ष ग्यादीन कुशवाहा, किसान प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी परवेज, जिला उपाध्यक्ष तुलसीदास कुशवाहा, महिला जिला उपाध्यक्ष भाग्यलक्ष्मी अय्यर, CYSS प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन साहू, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव रविन्द्र रायकवार, आशीष तिवारी, नरेंद्र जयसवाल, नीलम चौधरी, सोनू पीटर, मुन्नालाल कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन पुत्तुसिंह कुशवाहा ने तथा सभी के प्रति आभार महिला जिलाध्यक्ष सीमा कुशवाहा ने व्यक्त किया।