दिनांक 15.04.2024थाना सोहरामऊ, जनपद उन्नाव गैर इरादतन हत्या का वांछित आरोपी गिरफ्तार।

प्रमुख समाचार

मानवाधिकार मीडिया से संवाददाता दिलीप वर्मा की रिपोर्ट।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय हसनगंज के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सोहरामऊ पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या के वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

संक्षिप्त विवरण– दिनांक 10.04.2024 को वादिनी कमला देवी पत्नी नन्हकऊ की तहरीर पर मुअ0सं0 44/24 धारा 304 भा0दं0वि0 बनाम 1. भीखालाल पुत्र महादेव 2. राजू पुत्र भीखालाल 3. राकेश पुत्र भीखालाल नि0गण ग्राम कुशहरी थाना सोहरामऊ जनपद उन्नाव पंजीकृत किया गया था। दिनांक 11.04.2024 को मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तगण 1. राकेश पुत्र भीखालाल नि0 ग्राम कुशहरी थाना सोहरामऊ जनपद उम्र करीब 30 वर्ष 2. भीखालाल पुत्र स्व0 महादेव नि0 ग्राम कुशहरी थाना सोहरामऊ जनपद उन्नाव उम्र करीब 55 वर्ष को गिरफ्तार गया था। आज दिनांक 15.04.2024 को थानाध्यक्ष श्री कमल किशोर दुबे व व0उ0नि0 श्री कृष्ण कुमार यादव मय हमराह फोर्स द्वारा मुकदमा उपरोक्त में शेष वांछित अभियुक्त राजू पुत्र भीखालाल नि0 ग्राम कुशहरी थाना सोहरामऊ जनपद उम्र करीब 39 वर्ष को रसूलपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तगण का नाम व पता-
राजू पुत्र भीखालाल नि0 ग्राम कुशहरी थाना सोहरामऊ जनपद उम्र करीब 39 वर्ष

गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1.थानाध्यक्ष श्री कमल किशोर दुबे
2.व0उ0नि0 श्री कृष्ण कुमार यादव
3.हे0का0 कृष्म मोहन मिश्रा
4.हे0का0 अशोक कुमार यादव
5.म0का0 शिवानी
6.म0का0 सोनी मिश्रा