परमेंदु वेलफेयर सोसाइटी के प्रबंध समिति का चुनाव संपन्न  — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता

प्रमुख समाचार

परमेंदु वेलफेयर सोसाइटी के प्रबंध समिति का चुनाव संपन्न  — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता

— 9 सदस्यीय  प्रबंध समिति में 6 पदाधिकारी और 3 सदस्य।

 दि ग्राम टुडे, नैनी, प्रयागराज। सामाजिक संस्था परमेंदु वेलफेयर सोसाइटी के प्रबंध समिति का चुनाव इसके मुख्यालय पर संपन्न हुआ जिसमें 9 सदस्यीय प्रबंध समिति में 6 पदाधिकारी और 3 सदस्य चुने गए।

      जानकारी के अनुसार परमेंदु वेलफेयर सोसाइटी के चुनाव में सर्वसम्मति से श्रीमती मनीषा पाण्डेय अध्यक्षा, श्रीमती निशा देवी उपाध्यक्षा, राजेश कुमार पाण्डेय प्रबंधक मंत्री, राकेश कुमार पाण्डेय सचिव, नवीन चंद्र खरे उपसचिव, जगदीश प्रसाद त्रिपाठी कोषाध्यक्ष चुने गए जबकि श्रीमती प्रतिमा देवी, अनिल कुमार कनौजिया और अनिल कुमार शर्मा को सदस्य के रूप में चुना गया। चुने गए सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को संस्था के सभी सदस्यों द्वारा सादर बधाई व शुभकामना दी गई।