जनता की सेवा हमारा संकल्प (नीरज त्रिपाठी) — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश

जनता की सेवा हमारा संकल्प (नीरज त्रिपाठी) — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र की भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी कोरांव विधानसभा में एवं  करछना विधानसभा क्षेत्र के तहसील परिसर में उपस्थित सभी अधिवक्ताओं से एवं क्षेत्रीय जनता से जनसंपर्क किया और कहा कि जनता की सेवा का संकल्प लेकर मैदान में उतरा हूं और आप सभी के आशीर्वाद से भारतीय जनता पार्टी के प्रचंड जीत हासिल होगी 

    मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी बताया कि करछना विधानसभा के अंतर्गत साधु कुटी चौराहा, बरदहाबाजार, कैथी चौराहा, भईवरा चौराहा , और कोंराव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोडहार, राज बल्लभ तिवारी ग्राम, मेजा रोड ,ताल तारा, चांद खमरिया, खीरी बाजार आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क किया गया और नीरज त्रिपाठी की पत्नी कविता यादव त्रिपाठी ने शंकर ढाल,नैनी, नैनी बाजार, कीडगंज मुट्ठीगंज,कल्याणी देवी, क्षेत्र में जनसंपर्क करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से संपर्क और संवाद किया 

    इस अवसर पर हरि केसरवानी, राजन शुक्ला, दिलीप केसरवानी रमेश केसरवानी ,हरि अग्रवाल, राम लखन देवंशी गनेशी सोनार, मंगला प्रसाद, मुकेश भारती, राधेश्याम गुप्ता भुंवर जायसवाल ,मनोज मिश्रा, आदि भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे