शांति भंग में पुलिस ने तीन का किया चालान

महाराज गंज

महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया में दो पक्षों में भूमि विवाद के मामले में बुधवार को पुलिस ने तीन युवकों का शांति भंग में चालान कर दिया। जिसमे दो भाजपा कार्यकर्ता सहित एक अन्य शामिल है।

थानाध्यक्ष श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि रणजीत लोधी, विष्णु यादव उर्फ विनोद व गणेश यादव निवासी मिश्रौलिया का शांति भंग में चालान किया गया।