वरिष्ठ समाजसेवी प. आर के पाण्डेय एडवोकेट को विश्व ब्राह्मण परिषद ने बनाया युवा शक्ति विंग का राष्ट्रीय अध्यक्ष

प्रमुख समाचार

वरिष्ठ समाजसेवी प. आर के पाण्डेय एडवोकेट को विश्व ब्राह्मण परिषद ने बनाया युवा शक्ति विंग का राष्ट्रीय अध्यक्ष

— 1 ईंट 1 रुपए के शिक्षालय महाक्रांति से आर के पाण्डेय ने बनाई विशिष्ट पहचान।

 प्रयागराज। वरिष्ठ समाजसेवी हाई कोर्ट इलाहाबाद के अधिवक्ता तथा पीडब्ल्यूएस प्रमुख व राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आर के पाण्डेय एडवोकेट को विश्व ब्राह्मण परिषद ने युवा शक्ति विंग का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया है।

    बता दें कि पंडित आर के पाण्डेय एडवोकेट अपने संगठन एनजीओ पीडब्ल्यूएस तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो के ज़रिए मानवाधिकार संरक्षण, भ्रष्टाचारमुक्त भारत व सामाजिक सेवा कार्य अभियान से न सिर्फ भारत वर्ष बल्कि इटली, इंग्लैंड और नेपाल आदि देशों में भी अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। 1 ईंट 1 रुपए के जन सहयोग से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या के समीप परमशक्ति धाम, गोरसरा शुक्ल में 1 ईंट 1 रुपए के जन सहयोग से निर्माणाधीन पीडब्ल्यूएस शिक्षालय के शैक्षिक महाक्रांति के महाअभियान के जरिए पंडित आर के पाण्डेय एडवोकेट ने अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है।

उपरोक्त जानकारी डाॅ आर के लोमश चेयरमैन  विश्व ब्राह्मण परिषद, डॉ बिकास शर्मा

अध्यक्ष विश्व ब्राह्मण परिषद,

श्री अविनाश मनन महासचिव ने दी है।