अग्रवाल महिला मंडल द्वारा पंछियों के लिए पानी के सकोरे रखे गए

प्रमुख समाचार

अग्रवाल महिला मंडल द्वारा पंछियों के लिए पानी के सकोरे रखे गए।
आज अग्रवाल महिला मंडल द्वारा सभी बहनों को इस भीषण गर्मी के मौसम में मूक पंछियों के लिए दाना एवं पीने के पानी के लिये सकोरे दिये गये।
पूनम अग्रवाल ने बताया कि इस भीषण गर्मी में जब हम सभी इंसान जरा सी भी देर बिना पानी के नहीं रह सकते तो ये सोचो मूक पंछियों का क्या हाल होता होगा।
इसी को ध्यान में रखते हुए अग्रवाल महिला मंडल द्वारा सभी बहनों को सकोरे दिये। सभी बहनों से आग्रह किया गया कि आप सभी अपने अपधे घरों की छत पर सकोरो में दाना पानी जरूर रखें ये पुण्य का कार्य है।
कार्यक्रम में पूनम के के अग्रवाल सीमा अनिल अग्रवाल सीमा संजय अग्रवाल पूनम गनेश अग्रवाल पूनम आशीष अग्रवाल ममता अग्रवाल संध्या अग्रवाल अर्चना अग्रवाल गायत्री अग्रवाल मंजू गनेश अग्रवाल मंजू संतोष अग्रवाल नीता लोहिया सुधा लोहिया सुमन लोहिया माला लोहिया अंजली अग्रवाल प्रियंका अग्रवाल सोना अग्रवाल अंजू अग्रवाल स्मृति अग्रवाल उपस्थित रहीं ।