दिनांक 09.05.2024थाना अजगैन,जनपद उन्नाव अवैध तमंचा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार।

प्रमुख समाचार

मानवाधिकार मीडिया से संवाददाता सुधीर गौड़ की रिपोर्ट।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय दक्षिणी एंव क्षेत्राधिकारी महोदय हसनगंज के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अजगैन पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों को एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय दो जिंदा कारतूस 12 बोर व एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय दो अदद जिंदा कारतूस बरामद कर गिरफ्तार किया ।

संक्षिप्त विवरण- दिनांक 08.05.2024 को उ0नि0 श्री धर्मेन्द्र नाथ मिश्र मय हमराह पुलिस फोर्स के द्वारा अभियुक्त मुकेश पुत्र दुबेरी निवासी रवनहार थाना अजगैन जनपद उन्नाव उम्र करीब 25 वर्ष को कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद कर अवस्थी लान से पहले नहर पुलिया नवाबगंज के पास से गिरफ्तार किया गया तथा दिनांक 09.05.2024 को उ0नि0 श्री ज्ञान सिंह मय हमराह पुलिस फोर्स के द्वारा अभियुक्त राजा पुत्र स्व0 राम विहारी निवासी ग्राम 12/171 मिश्रा कालोनी शुक्लागंज थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव उम्र करीब 24 वर्ष के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद कर नरायनपुर चौराहा राजाबाग के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के थाना आधार पर क्रमशः मु0अ0सं0 143/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व मु0अ0सं0 144/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार किया गया।

नाम पता अभियुक्तगण –
1.मुकेश पुत्र दुबेरी निवासी रवनहार मजरा एतवारपुर थाना अजगैन जनपद उन्नाव उम्र करीब 25 वर्ष
2.राजा पुत्र स्व0 राम विहारी निवासी ग्राम 12/171 मिश्रा कालोनी शुक्लागंज थाना गंगाघाट उन्नाव उम्र करीब 24 वर्ष

बरामदगी का विवरण-
एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर व एक अदद तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर

गिरफ्तार करने वाली टीम
1.उ0नि0 श्री धर्मेन्द्र नाथ मिश्र
2.उ0नि0 श्री ज्ञान सिंह

  1. हे0का0 राजेन्द्र सिंह चौहान
    4.हे0का0 शशिकान्त तिवारी
    5.हे0का0 अतुल कुमार सिंह
    6.का0 गौरव कुमार
    7.का0 अनूप द्विवेदी