भूखी मानवता को समर्पित भूखमुक्त भारत अभियान को सफल बना रहा भईया जी का दाल भात परिवार — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

प्रमुख समाचार

भूखी मानवता को समर्पित भूखमुक्त भारत अभियान को सफल बना रहा भईया जी का दाल भात परिवार — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

— तीर्थराज प्रयागराज का अद्वितीय सेवा संकल्प।

  प्रयागराज। तीर्थराज प्रयागराज में पावन मां गंगा यमुना सरस्वती के त्रिवेणी संगम पर बंधवा वाले बड़े लेटे हनुमान जी के मंदिर के सामने विगत 6 वर्षों से पंडित गुड्डू मिश्र के संरक्षण में चल रहा भईया जी का दाल भात परिवार अन्नक्षेत्र प्रयागराज में एक अद्वितीय सेवा कार्य का प्रकल्प बन चुका है जिसमें न सिर्फ प्रयागराज बल्कि देश के दूसरे भू-भाग से भी बहुत से विशिष्ट समाजसेवी जुड़े हुए हैं।

 जानकारी के अनुसार भूखी मानवता को समर्पित भूखमुक्त भारत अभियान को आगे बढ़ाता हुआ भईया जी का दाल भात परिवार विगत 6 वर्षों से प्रयागराज में प्रतिदिन शाम 5 बजे से जरूरतमंद लोगों में निःशुल्क ताजा पौष्टिक भोजन प्रसाद वितरण करता है। यहां पर प्रतिदिन लगभग 1000 लोग भोजन प्रसाद प्राप्त करते हैं और इस वर्ष भीषण गर्मी में प्रतिदिन शर्बत वितरण का भी कार्यक्रम चल रहा है। आज के भोजन प्रसाद वितरण में संगठन के आर के पाण्डेय एडवोकेट, विपिन तिवारी, विनोद कुमार, राजू, मियां निषाद आदि तमाम समाजसेवी उपस्थित रहे और सेवा कात्य में सहयोग किया।