थाना गौर पुलिस, एस0ओ0जी0 टीम बस्ती व सर्विलांस सेल बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में रू0 25-25 हजार के इनामिया 01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार!

प्रमुख समाचार

शमसुलहक़ ख़ान की रिपोर्ट

थाना गौर पुलिस, एस0ओ0जी0 टीम बस्ती व सर्विलांस सेल बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में रू0 25-25 हजार के इनामिया 01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार!

थाना गौर पुलिस, एस0ओ0जी0 टीम बस्ती व सर्विलांस सेल बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में 01 इनामिया अभियुक्त सुभावन यादव पुत्र शिवपूजन यादव ग्राम छितहा थाना गौर जनपद बस्ती उम्र करीब 42 वर्ष व 01 इनामिया अभियुक्ता सुमन देवी पत्नी सुभावन यादव साकिन ग्राम छितहा थाना गौर जनपद बस्ती उम्र करीब 40 वर्ष को समय करीब 06.10 बजे कस्बा बभनान तिराहा से लखनऊ हाईवे पर जाने वाले मोड़ से गिरफ्तार किया गया |
उक्त अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना हरैया पर मु0अ0सं0 370/2021 धारा 406 भा0द0वि0 पंजीकृत था, जिसमें दोनों अभियुक्तगण वांछित व इनामिया(रू0 25000-25000) घोषित थे, मुखबिर खास की सूचना के आधार पर गिरफ्तारी कर अन्य आवश्यक अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया |

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
01- सुभावन यादव पुत्र शिवपूजन यादव ग्राम छितहा थाना गौर जनपद बस्ती उम्र करीब 42 वर्ष
02- सुमन देवी पत्नी सुभावन यादव साकिन ग्राम छितहा थाना गौर जनपद बस्ती उम्र करीब 40 वर्ष

अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास-
सुभावन यादव व सुमन देवी उपरोक्त
01- मु0अ0सं0 370/2021 धारा 406 भा0द0सं थाना हरैया जनपद बस्ती।
02- मु0अ0सं0 323/2022 धारा 174-क भा0द0सं0 थाना हरैया जनपद बस्ती।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
01- प्रभारी निरीक्षक थाना गौर रामकुमार राजभर जनपद बस्ती।
02- एसओजी प्रभारी उ0नि0 जनार्दन प्रसाद, जनपद बस्ती।
03- प्रभारी सर्विलांस सेल उ0नि0 शशिकांत जनपद बस्ती।
04- उ0नि0 रेवती रमण यादव थाना गौर जनपद बस्ती।
05- हे0का0 धीरेन्द्र कुमार दुबे, का0 देवेन्द्र निषाद व म0का0 मीरा यादव थाना गौर जनपद बस्ती।
06- हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार, हे0का0 अभय उपाध्याय, हे0का0 इरशाद, का0 चन्दन भारती, का0 शिवम यादव एसओजी टीम बस्ती।
07- हे0का0 देवेश यादव सर्विलांस सेल बस्ती।