झांसी महानगर: जी आर पी ने रंगे हाथो पकड़ा एक शातिर मोबाइल चोर 80 हजार के मोबाइल बरामद

प्रमुख समाचार

राजकीय रेलवे पुलिस अनुभाग झाँसी

दिनांकः13.07.2024

थाना जीआरपी झाँसी टीम द्वारा ट्रेनों में चोरी करने वाला 01 शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार,जिसके कब्जे से 05अदद एन्ड्रायड मोबाइल फोन बरामद ( अनुमानित कीमत 80हजार रुपये ) ।

झांसी। अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे लखनऊ, प्रकाश डी के आदेशानुसार, पुलिस उपमहानिरीक्षक रेलवे,प्रयागराज राहुल राज के मार्गदर्शन पुलिस अधीक्षक रेलवे, झाँसी विपुल कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में चोरी/लूट/जहर खुरानी की घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु निरन्तर चल रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक रेलवे, झाँसी नईम खाँन मंसूरी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र प्रताप सिंह जीआरपी झाँसी टीम द्वारा आज दिनांक 13.07.2024 को रेलवे स्टेशन वीरागंना लक्ष्मीबाई झाँसी से एक शातिर मोबाइल चोर धर्मेन्द्र उर्फ गब्बर उर्फ गब्बू की गिरफ्तारी करते हुये 05 अदद मोबाइल फोन बरामद किये गये ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम –

  1. धर्मेन्द्र उर्फ गब्बर उर्फ गब्बू पुत्र राजेन्द्र सिंह उम्र करीब 40 वर्ष निवासी मोहल्ला खटकियाना बासी थाना जखौरा जिला ललितपुर उ0प्र0

गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान –

दिनांक 13.07.2024 रेलवे स्टेशन वीरागंना लक्ष्मीबाई झाँसी ।

अनावरित अभियोग-

  1. मु0अ0सं0 13/2024 धारा 380/411 भा0द0वि0 थाना जीआरपी झाँसी
  2. मु0अ0सं0 43/2024 धारा 380/411 भा0द0वि0 थाना जीआरपी झाँसी
  3. मु0अ0सं0 373/2024 धारा 380/411 भा0द0वि0 थाना जीआरपी झाँसी
  4. मु0अ0सं0 389/2024 धारा 380/411 भा0द0वि0 थाना जीआरपी झाँसी
  5. मु0अ0सं0 631/2023 धारा 380/411 भा0द0वि0 थाना जीआरपी झाँसी

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-

  1. मु0अ0सं0 1109/2007 धारा 307 भा.द.वि. (पुलिस मुठभैड) थाना जखौरा जिला ललितपुर
  2. मु0अ0सं0 1110/2007 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना जखौरा जिला ललितपुर
  3. मु0अ0सं0 708/2007 धारा 394/411 भा.द.वि. थाना एट जिला जालौन
  4. मु0अ0सं0 709/2007 धारा 307 भा.द.वि. (पुलिस मुठभैड) व 12/14 डकैती अधि0 थाना एट जिला जालौन
  5. मु0अ0सं0 366/2009 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना जखौरा जिला ललितपुर

बरामदगी का विवरण –

 1-एक अदद एन्ड्रायड मोबाइल फोन रेडमी नीला ।
 2-एक अदद एन्ड्रायड मोबाइल फोन वीवो रंग सफेद काला ।
 3-एक अदद एन्ड्रायड मोबाइल फोन सैमसंग रंग सफेद सिल्वर ।
4.एक अदद एन्ड्रायड मोबाइल फोन वीवो रंग सफेद गोल्डन ।
 5. एक अदद एन्ड्रायड मोबाइल फोन रियलमी रंग सफेद नीला ।

अपराध करने का तरीका-

चलती ट्रेनों/स्टेशनों से यात्रा कर रहे यात्रियों का मोबाइल फोन आदि चोरी करना ।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम-

  1. उ0नि0 अखिलेश कुमार सिह थाना जीआरपी झाँसी
  2. उ0 नि0 बीर सिंह थाना जीआरपी झाँसी
  3. उ0 नि0 शिवस्वरूप सिंह थाना जीआरपी झाँसी
  4. उ0नि0 जितेन्द्र सिंह यादव आरपीएफ पोस्ट झाँसी
  5. हे0कां0 सुनील कुमार थाना जीआरपी झाँसी
  6. हे0कां0 उमेश कुमार आरपीएफ क्राइम विंग झाँसी
  7. कां0 विक्रम सिह आरपीएफ पोस्ट झाँसी
  8. का0 सुरेन्द्र सिह विष्ट के आरपीएफ क्राइम विंग झाँसी *मीडिया सेल* *जीआरपी अनुभाग झाँसी ।*

टीम मानवाधिकार मीडिया से ब्यूरो रिपोर्ट झांसी।