झांसी महानगर:भारत सरकार द्वारा HEW के तहत 100 दिवसीय जागरूकता अभियान संचालित

प्रमुख समाचार

झांसी।भारत सरकार द्वारा निर्गत कार्यकम संकल्प HEW के अन्तर्गत 100 दिवस का विशेष जागरूकता अभियान कार्यकम के क्रम में "बेटी बचाओं बेटी पढाओं" की थीम पर जनपद स्तर पर जिलाधिकारी महोदय, जी के आदेशों के अनुपालन में तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी के दिशा निर्देशानुसार आज दिनांक 17.07.2024 को नए तीन एक्ट पारित होने पर अम्बेडकर नगर तालपुरा झाँसी में मिशन शक्त्ति योजना सप्ताह मनाये जाने के क्रम में मलिन बस्ती की श्रमिक महिलाओं व पुरुषों को नया कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक संरक्षण संहिता के नये कानून की जानकारी दी गयी।
    महिला कल्याण विभाग की समस्त योजनाओं के पम्पलेट देकर प्रचार-प्रसार किया गया। घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं का संरक्षण अधिनियम-2005, एवं वन स्टॉप सेन्टर में दी जाने वाली सुविधाएं हेल्पलाइन नम्बर 1098, 181, 1090, 112, 108 की जानकारी भी प्रदान की गई। दहेज प्रथा को समाप्त करने बाल विवाह की कुप्रथा को रोकने के लिए सभी को जागरूक किया गया।

इस जागरूक अभियान में वन स्टॉप सेन्टर से प्रीति त्रिपाठी केन्द्र प्रबन्धक, परामर्शदाता प्रियंका सिंह, जयदेवी स्टॉफ नर्स, गीतांजलि यादव केस वर्कर, प्रजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

टीम मानवाधिकार मीडिया से ब्यूरो रिपोर्ट झांसी।