Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर निकाली गई जागरूकता रैली, जिला उपायुक्त एवं एनसीसी कमांडिंग ऑफिसर ने दिखाई हरी झंडी

Follow

Published on: 01-02-2025

  • फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 10 से 25 फरवरी तक चलाया जायेगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम

जमशेदपुर (झारखंड)। फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 10 से 25 फरवरी तक मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम चलाया जायेगा। अभियान के प्रति जनजागरूकता को लेकर समाहरणालय परिसर से एनसीसी कैडर के द्वारा रैली निकाली गई जिसे जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल एवं एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने बताया कि 10 फरवरी को चिन्हित बूथों पर वहीं छूटे हुए लोगों को 11 से 25 फरवरी तक दवा प्रशासक घर-घर जाकर अपने सामने डीइसी व एल्बेंडाजोल की खुराक खिलायेंगे। पूर्वी सिंहभूम जिले में यह कार्यक्रम वर्तमान में जमशेदपुर शहरी क्षेत्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुगसलाई/ पोटका/ पटमदा में क्रियान्वित किया जाना है।

कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन केंद्र एवं राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जिले के सभी लोगों से दवा लेने की अपील की। अभियान के दौरान सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व हेल्थ सब सेंटर, सदर अस्पताल पर लोगों को दवा खिलायी जायेगी।

एक से दो साल तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की आधी गोली (200 एमजी) पानी में घोलकर, दो से पांच वर्ष तक को डीइसी की एक गोली (100 एमजी), एल्बेंडाजोल की एक गोली (400 एमजी), 6 वर्ष से 14 वर्ष तक डीइसी की दो गोली (200 एमजी), एल्बेंडाजोल की एक गोली, 15 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को डीइसी की तीन गोली 300 (एमजी) व एल्बेंडाजोल की एक गोली खिलायी जायेगी।

जबकि एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं व अत्यंत वृद्ध एवं गंभीर बीमार व्यक्तियों को दवा नहीं दी जायेगी। किसी को भी खाली पेट यह दवा नहीं लेना है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel