प्रमुख समाचार
खबर #1 दिल्ली की हवा हुई जहरीली, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में AQI 773 तक पहुंचा; देखें अपने इलाके का हाल ✦
खबर #2 अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: इन परिणामों का बाकी दुनिया पर क्या असर पड़ेगा? ✦
खबर #3 Dhanteras Shopping Muhurat LIVE: धनतेरस पर सामान खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा? जानिए इस दिन क्या-क्या ख ✦
खबर #4 आदिवासी नेता निशा भगत ने की खुदकुशी, फेसबुक लाइव के बाद मचा हड़कंप ✦
खबर #5 पटियाला: कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन के चार डिब्बों में लगी आग, हर तरफ धुआं-धुआं, डरकर उतरे यात्री ✦
खबर #6 इजरायल में नेतन्याहू को बड़ा झटका, साथी ने छोड़ा हाथ, अरब पार्टियों ने आइजेनकोट को दिया समर्थन ✦
खबर #7 दिल्ली की हवा में रोज '30 सिगरेट' पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग, CJI ने पूछा- क्या कदम उठा रहे ✦
खबर #8 बेंगलुरु में शख्स ने पत्नी समेत ससुराल पक्ष के 7 लोगों की हत्या की, एक-एक करके सभी को मारता चला गया, जानें ✦
खबर #9 J-K में हटाए जाएंगे सारे मंत्री? बागी 15 विधायकों से मिले फारूक अब्दुल्ला, बोले- इनकी मांगें जायज, जल्द समाधान करेंगे ✦
खबर #10 BJP के लिए 'गले की हड्डी' बन गए UGC नियम; न रोलबैक का वादा, न जारी रखने का इरादा ✦
खबर #11 चुनाव में हार के बाद ट्रंप के लिए ईरान पर कोई कदम उठाना चुनौती, कूटनीतिक रास्ते बंद ✦
खबर #12 PoK में पाकिस्तानी सेना ने की बर्बरता, 18 की मौत: ड्रोन से प्रदर्शनकारियों पर बम बरसाए, लाशें तक नहीं उठाने ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Friday, 6 November 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
‘उम्मीद है कि आप मौसम का आनंद ले रहे होंगे…’, दिल्ली में वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट का तंज  •  UP में 4543 सब-इंस्पेक्टरों को नियुक्ति पत्र, CM योगी बोले- अब सिफारिश और धौंस से नहीं मिलती नौकरी  •  दिवाली पर घर खरीदने का सपना होगा पूरा! लखनऊ में 29 लाख से मिल रहे फ्लैट, LDA ने निकाली ये खास स्कीम  •  BJP के लिए ‘गले की हड्डी’ बन गए UGC नियम; न रोलबैक का वादा, न जारी रखने का इरादा  •  यूपी पंचायत चुनाव पर बड़ा अपडेट: आयोग की इस रिपोर्ट को इलेक्शन टालने की ढाल बना सकती है सरकार  •  Betul Crime News : बटाई से खेती और पुरानी रंजिश के कारण की थी हत्या, आरोपी को किया गिरफ्तार  •  ISSF वर्ल्ड चैंपियनशिप: जयपाल मालवीय ने जीता सिल्वर, LA28 के लिए भारत का पहला ओलंपिक कोटा हासिल  •  चक्रवात ‘मुरासु’ से आंध्र प्रदेश में 8 मौतें, ₹1,918 करोड़ से अधिक का नुकसान  •  एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026: भारत ने जापान को 4-1 से हराकर रिकॉर्ड छठा खिताब जीता  •  लखनऊ में प्लॉट खरीदने का सपना हुआ पूरा! LDA ने 2,243 भूखंडों की निकाली लॉटरी, आज फिर खुलेगी किस्मत

बाबा जय सिंह फार्म हाउस पर बड़े धूमधाम से हुआ नागेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक

बाबा जय सिंह फार्म हाउस पर बड़े धूमधाम से हुआ नागेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक

– नागेश्वर महादेव के 14वें स्थापना दिवस पर भव्य भंडारे का आयोजन, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समां

– सुप्रसिद्ध आचार्य करुणाकांत शास्त्री के सानिध्य में हुआ भव्य रुद्राभिषेक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम

विज्ञापन | Advertisement

शकील अहमद

सरोजनी नगर, लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र में प्रत्येक वर्ष की भांति पावन पर्व नागपंचमी के अवसर पर सोमवार को पिपरसंड स्थित बाबा जय सिंह फार्म हाउस पर नागेश्वर महादेव के 14वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में संजय सिंह चौहान के नेतृत्व में सपरिवार नागेश्वर महादेव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक, आरती एवं हवन किया गया, इसके साथ ही भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहा।

कार्यक्रम के दौरान रुद्राभिषेक के साथ धार्मिक अनुष्ठान, प्रवचन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक कार्यक्रम में रुद्राभिषेक आचार्य करुणाकांत शास्त्री जी, अयोध्या धाम ज्योतिषाचार्य के सानिध्य में संपन्न कराया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके पश्चात विशाल भंडारे में प्रसाद वितरण किया गया।

इस मौके पर आए समस्त भक्तगणों और श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में पहुंचकर नागेश्वर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रेमपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। आयोजक संजय सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा/संरक्षक राजधानी प्रेस क्लब एवं पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा भाजपा, गुड्डु सिंह चौहान, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य ने सपरिवार मिलकर आए हुए ब्राह्मणों और सम्मानित भक्तगणों का भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर संजय सिंह चौहान ने बताया कि नागपंचमी सनातन परंपरा में श्रद्धा, आस्था और प्रकृति के प्रति सम्मान का पर्व है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव और नाग देवता की आराधना से जुड़ा यह पर्व हमें जीव-जंतुओं तथा प्रकृति के संरक्षण का संदेश देता है। इसी दिन नागेश्वर महादेव की स्थापना की गई थी।

उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होने पर धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि धर्म और संस्कृति के इस पर्व को श्रद्धा एवं सद्भाव के साथ मिलकर मनाया जाता है।

इसी क्रम में पूजा-अर्चना कराने वाले आचार्य करुणाकांत शास्त्री ने अपने संदेश में कहा कि नागपंचमी भगवान शिव की आराधना और नाग देवता के प्रति सम्मान का पावन पर्व है। इस दिन श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना करते हुए प्रकृति और जीवों के संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। पर्व का उद्देश्य केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सनातन संस्कारों और सद्भावना को आगे बढ़ाना भी है।

कार्यक्रम के दौरान रामेश्वर सिंह, डॉ. राजेश्वर सिंह की टीम से राजेश त्रिपाठी, शिविता गोयल, रमा शंकर त्रिपाठी, के.एन. सिंह, शंकरी सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता, रविन्द्र सिंह चौहान, वीरेन्द्र सिंह, गीता देवी पार्षद, राम नरेश रावत पार्षद, भूनेंद्र सिंह मुन्ना, पवन सिंह, दिलीप द्विवेदी, संजय सिंह बाहुबली, संतोष सिंह प्रधान, सुंदर ज्वेलर्स, रजत बाजपेई, शिव कुमार सहित हजारों की संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें