प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #5 तिहाड़ में सौरभ-रांका के साथ क्या हुआ? अब अभिजीत के अंदर जाने की बारी ✦
खबर #6 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #7 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #8 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #9 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #10 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 पोप लियो को लंग कैंसर: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकती है ये बीमारी, अहम सवालों के जवाब ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

बहन के घर से वापस लौट रहे बाइक सवार भाई की मौत

अज्ञात बाइक की टक्कर से हुआ हादसा, दुर्घटना में बाल-बाल बची मां

खीरों, रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम निधान खेड़ा मजरे बीजेमऊ खपुरा निवासी धर्मेन्द्र पुत्र जगदीश उम्र 19 वर्ष अपनी मां को लेकर बाइक से महराजपुर पन्सडा, जिला उन्नाव स्थित अपनी बहन गुड़िया के घर जा रहा था। बाइक से वापस लौटते वक्त थाना क्षेत्र के सेमरी पुलिया के पास लगभग तीन बजे किसी अज्ञात बाइक से टक्कर हो गई।

दुर्घटना में धर्मेन्द्र व उसकी मां कुसमा दोनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल युवक को एम्बुलेंस से सीएचसी खीरों पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक ने धर्मेन्द्र को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पांच भाई और दो बहनों में चौथे नंबर पर था। दुर्घटना में घायल मां कुसमा का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता जगदीश पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में मातम छा गया।

प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram