Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

भाजपा ने निकाली आभार यात्रा, नवनिर्वाचित विधायक पूर्णिमा साहू का हुआ जोरदार स्वागत

Follow

Published on: 26-11-2024

जमशेदपुर (झारखंड)। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में भाजपा ने निकाली आभार यात्रा, नवनिर्वाचित विधायक पूर्णिमा साहू के समर्थन में उमड़ा जनता का स्नेह और आशीर्वाद, पूर्णिमा साहू ने कहा- जनता के आशीर्वाद और समर्थन की रहेंगी ऋणी, पूर्वी क्षेत्र के प्रत्येक मोहल्ले एवं प्रत्येक गली की समस्याओं का समाधान करना रहेगी उनकी प्रथमिकता।

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की नवनिर्वाचित विधायक पूर्णिमा साहू के शानदार जीत पर भाजपा ने मंगलवार को जनता के समर्थन और आशीर्वाद के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के उद्देश्य से भव्य आभार यात्रा निकाली।

आभार यात्रा गोलमुरी मंडल एवं बर्मामाइंस मंडल क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में निकाली गई। आभार यात्रा में नवनिर्वाचित विधायक पूर्णिमा साहू के संग गोलमुरी मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय एवं बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह समेत मंडल क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं नेतागण शामिल हुए।

आभार यात्रा की शुरुआत गोलमुरी चौक स्थित श्री हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद यात्रा गोलमुरी बाजार, टुइलाडुंगरी, माहुलबेड़ा, केबल बस्ती, ओल्ड डीएस फ्लैट, न्यू केबल टाउन, टिनप्लेट चौक, नामदा बस्ती, आनंद नगर और कैलाश नगर, न्यू केबुल टाउन के रास्ते मेन रोड होते हुए बर्मामाइंस मंडल अंतर्गत ईस्टप्लांट बस्ती में प्रवेश किया।

इस दौरान जगह-जगह जनता ने पुष्पवर्षा कर विधायक पूर्णिमा साहू का गर्मजोशी से स्वागत किया।विधायक पूर्णिमा साहू खुली जीप में सवार होकर क्षेत्र की जनता का अभिवादन और आशीर्वाद स्वीकार करती रहीं। यात्रा के दौरान जनता ने विधायक पूर्णिमा साहू के प्रति जो स्नेह दिखाया, वह ऐतिहासिक था।महिलाएं फूल और थाली लेकर विधायक का स्वागत करने सड़कों पर उतरीं।

बुजुर्गों ने तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर उन्हें आशीर्वाद दिया और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी। वहीं, बाइक पर सवार सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हाथों में भाजपा का ध्वज लेकर भाजपा जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद एवं पूर्णिमा साहू जिंदाबाद जैसे नारों से उत्साह व्यक्त किया। यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक पूर्णिमा साहू के आभार संदेश लिखे पत्र को घर-घर जाकर लोगों को भेंट किया और उनका धन्यवाद किया।

इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि उनकी जीत जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के जनता की जीत है। जिन्होंने अपनी बहन, बेटी और बहू को जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है, वह उनके लिए सम्मान की बात है। यह जीत न सिर्फ उनके लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र की उम्मीदों और विश्वास का प्रतीक है।

जनता की अपेक्षाओं और उनकी आशाओं पर खरा उतरना उनका परम कर्तव्य होगा। उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों, समस्याओं और जनहित के मुद्दों का समुचित समाधान करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। जनता को भरोसा दिलाते हुए पूर्णिमा साहू ने कहा कि पूर्वी विधानसभा के प्रत्येक गली, प्रत्येक मोहल्ले की समस्याओं का समाधान करना उनका प्रथम उद्देश्य है। आभार यात्रा में उन्होंने सभी से अपील किया कि वे अपने सुझाव और समस्याएं उन्हें बताएं।

हम सब मिलकर इस पूर्वी क्षेत्र को विकास और सुशासन की एक नई ऊंचाई पर ले जाएंगे। विधायक पूर्णिमा साहू ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत आपके अथक प्रयास और परिश्रम का प्रतिफल है। मैं पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के इस समर्पण भावना के लिए हमेशा ऋणी रहूंगी।

वहीं, लोगों ने कहा कि पूर्णिमा साहू उनकी बहन और बेटी की भांति हैं। हमें गर्व है कि उन्होंने पूर्वी विधानसभा क्षेत्र का नेतृत्व संभाला है। आभार यात्रा के तहत टेल्को एवं बिरसानगर मंडल में यात्रा आगामी दिनों में योजना बनाने के पश्चात निकाली जाएगी। वहीं, बुधवार को बारीडीह मंडल एवं सीतारामडेरा में आभार यात्रा निकाली जाएगी। इसकी शुरुआत एग्रिको ट्रैफिक सिग्नल से होगी।

आभार यात्रा में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष रामबाबू तिवारी, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, मिथिलेश सिंह यादव, कुलवंत सिंह बंटी, खेमलाल चौधरी, प्रेम झा, अमित अग्रवाल, अप्पा राव, राजेश सिंह पप्पू, राकेश चौधरी, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह, प्रोबिर चटर्जी राणा, दीपक झा, अशोक सामंत, अभिमन्यु सिंह चौहान, नवजोत सिंह सोहल, ममता कपूर, बंटी अग्रवाल, बिनोद झा, सीनू राव, अमिश अग्रवाल, हरेराम यादव, रंजीत सिंह, शिंदे सिंह, बिमला साहू, मधु तांती, सरस्वती साहू, पुष्पा पाठक, राकेश राय, समरेश शुक्ला, कपिल कुमार, राकेश कुमार, आदित्य कुमार, सोनू चौधरी, डब्लू संतोष सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel