प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #5 तिहाड़ में सौरभ-रांका के साथ क्या हुआ? अब अभिजीत के अंदर जाने की बारी ✦
खबर #6 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #7 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #8 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #9 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #10 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 हूती विद्रोहियों ने यमन के राष्ट्रपति भवन पर हमला किया: 5 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, 4 की मौत; प्रधानमंत्री ... ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

बकैनिहां बेलवा में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी की धूम, निकला भव्य जुलूस नात-ए-पाक की सदाओं से गूंजा क्षेत्र,अमन-भाईचारे और इंसानियत का दिया संदेश

महराजगंज। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के अवसर पर कोल्हुई थाना क्षेत्र के बकैनिहां बेलवा में अंजुमन गुलामाने ख्वाजा गरीब नवाज कमेटी के तत्वावधान में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी श्रद्धा, उल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव से भव्य जुलूस निकाला गया जिसमें मदरसे के बच्चों, मौलवियों, बुजुर्गों, युवाओं और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।जुलूस में शामिल बच्चे धार्मिक एवं पारंपरिक परिधान में आकर्षण का केंद्र रहे। रास्ते भर नात-ए-पाक की सदाएं गूंजती रहीं और लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। जुलूस बेलवा, ककरहा, खुटहवा, मेहनिया और चमैनिया होते हुए मोगलहा पहुंचा जहां शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में आयोजन संपन्न हुआ।जुलूस के दौरान जगह जगह लोगों ने स्वागत किया। बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों में विशेष उत्साह नजर आया। आयोजन में शामिल लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करते हुए समाज में प्रेम, इंसानियत, सद्भाव और आपसी भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया।कार्यक्रम में मदरसा प्रबंधक मास्टर मोहम्मद हुसैन, कमेटी के शमशेर आलम, महबूब आलम, आफताब आलम, हकीकुल्लाह शाह, ग्राम प्रधान अखिलेश्वर शुक्ला समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram