Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

पदाधिकारियों का प्रखंड भ्रमण : सभी प्रखंडों के नोडल ने आंगनबाड़ी केन्द्र, पंचायत भवन पीडीएस दूकान, स्वास्थ्य उप केन्द्र, मनरेगा योजना तथा स्कूल का किया निरीक्षण

Follow

Published on: 08-02-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार सभी 11 प्रखंडों के लिए नामित नोडल पदाधिकारी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रखंड के पंचायत क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। साप्ताहिक निरीक्षण के क्रम में सभी प्रखंडों के नोडल पदाधिकारियों ने प्रखंड के पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र, पंचायत भवन पीडीएस दूकान, स्वास्थ्य उप केन्द्र, मनरेगा योजना तथा स्कूल आदि का निरीक्षण किया गया साथ हीं ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की संचालित योजनाओं को बेहतर तरीके से क्रियान्वयन सहित स्थानीय लोगो को सरकार की योजनाओं से लाभवित करने का निर्देश दिया गया।

इस क्रम में परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी ने घाटशिला, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्रीमती शताब्दी मजुमदार ने बोड़ाम, अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला ने चाकुलिया के मटियाबांधी पंचायत, अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद ने पटमदा प्रखंड के बागुरडा पंचायत, निदेशक एनईपी संतोष गर्ग ने गुड़ाबांदा के भाल्की पंचायत विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी ने धालभूमगढ, डीसीएलआर ने बहरागोड़ा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने सलमान जफर खिजरी ने डुमरिया, जिला परिवहन पदाधिकारी ने जमशेदपुर, जिला नियोजन पदाधिकारी ने मुसाबनी, जिला परिवहन पदाधिकरी ने जुगसलाई नगर परिषद, कार्यपालक दण्डाधिकारी चंद्रजीत सिंह ने पोटका के जामुंडी पंचायत का किया निरीक्षण।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने पदाधिकारियों के क्षेत्र भ्रमण को लेकर कहा कि सरकार के द्वारा गांव एवं पंचायतों में स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, पोषण की योजनाओं को पहुचाने के लिए नीचले स्तर की इकाईयों के माध्यम से सेवाएं बेहतर तरीके से पहुंचे कर्मचारी एवं कर्मी क्षेत्र में रहकर योजनाओं को पहुचाएं साथ हीं ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की संचालित योजनाओं को बेहतर तरीके से क्रियान्वयन हो इसके लिए प्रखंड के पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र, पंचायत भवन पीडीएस दूकान, स्वास्थ्य उप केन्द्र, मनरेगा योजना तथा स्कूल आदि का निरीक्षण किया गया इस दिशा में संवेदनशील प्रयास जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे हैं।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel