Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

बोकारो : आयुक्त ने डीएमएफटी के कार्यों का किया समीक्षा, न्यायालय रिकार्ड का किया जांच

Follow

Published on: 20-01-2025

 

बोकारो (झारखंड)। जिला दौरा पर बोकारो पहुंचे प्रमण्डलीय आयुक्त, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग पवन कुमार ने समाहरणालय स्थित उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में जिला खनन फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) की समीक्षा बैठक की।

उन्होंने डीएमएफटी के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति के संबंध में पूछा। डीएमएफटी के मैनेजमेंट कमेटी, गर्वनिंग बाडी की कितनी बार बैठक हुई। वित्तीय वर्ष 24 – 25 के लिए न्यास परिषद से विभिन्न सेक्टरों के तहत पारित योजनाओं की जानकारी ली।

डीएमएफटी के तहत जरूरतमंद बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर शुरू किए गए कोचिंग संस्थान की व्यवस्था पर प्रसन्नता व्यक्त की एवं अन्य जिलों में ऐसी व्यवस्था शुरू करने के लिए अनुशंसा करने की बात कहीं।

प्रमण्डलीय आयुक्त, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग ने उपायुक्त के राजस्व न्यायालय, अपर समाहर्ता के राजस्व न्यायालय, डीसीएलआर चास/बेरमो के राजस्व न्यायालय में पारित आदेशों के रिकार्ड का निरीक्षण किया, जरूरी जानकारी प्राप्त की।

मौके पर उपायुक्त विजया जाधव, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, डीसीएलआर चास प्रभाष दत्ता, डीसीएलआर बेरमो  मुकेश मछुआ, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel