Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

बोकारो : अपने और अपने परिवार के लिए सड़क–सुरक्षा नियमों का करें अनुपालन : डीडीसी

Follow

Published on: 03-01-2025

 

-समाहरणालय परिसर से उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी, ट्रैफिक डीएसपी आदि ने हरी झांडी दिखा जागरूकता रथ को किया रवाना

बोकारो (झारखंड)। परिवहन विभाग द्वारा 01-31 जनवरी तक सड़क – सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इसी के तहत शुक्रवार को समाहरणालय परिसर से उप विकास आयुक्त (डीडीसी) गिरजा शंकर प्रसाद, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, जिला परिवहन पदाधिकारी वंदना शेजवलकर, डीसीएलआर चास प्रभाष दत्ता, ट्रैफिक डीएसपी विद्यासागर ने सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए एलईडी जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान उप विकास आयुक्त (डीडीसी) ने कहा कि यह जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों में भ्रमण कर सड़क सुरक्षा के आयामों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगा तथा इसमें लोगों को यातायात नियमों – सड़क सुरक्षा के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की जाएगी।

उन्होंने आमजनों से अपील किया कि वह मोटर साइकिल का परिचालन हेलमेट पहनकर निर्धारित गतिसीमा में करें, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। वाहन चालक अपने और अपने परिवार के लिए सड़क सुरक्षा नियमों का अनुपालन करें।

उप विकास आयुक्त ने परिवहन विभाग को अन्य विभागों से समन्य स्थापित कर सड़कों पर चलने वाले वाहन चालकों/आम राहगीरों को भी सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देकर उन्हें जागरूक करने, ट्रैफिक पुलिस, शिक्षा विभाग, स्वास्थ विभाग, विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संगठनों के माध्यम से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए लोगों को प्रेरित करने को कहा, ताकि सड़क दुर्घटनाओं से बचाव हो सके।

मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि विभाग के निर्देशानुसार 01 से 31 जनवरी तक जिले में सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इस दौरान प्रतिदिन विभिन्न गतिविधि का आयोजन करते हुए आमजनों/वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया जा रहा है।

इस अवसर पर सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा पीयूष, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी शक्ति कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, सड़क सुरक्षा टीम के सदस्य आदि उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel