Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

बोकारो : एसडीओ-एफएसओ ने सेक्टर 04 के विभिन्न मिष्ठान प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण

Follow

Published on: 04-01-2025

 

-उपायुक्त के निर्देश पर किया गया जांच, सैंपल किया संग्रह

बोकारो (झारखंड)। उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव के निर्देशानुसार अनुमण्डल पदाधिकारी (एसडीओ) चास प्रांजल ढ़ांडा एवं खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी (एफएसओ) श्रीमती श्वेता लकड़ा के द्वारा सेक्टर 04 सिटी सेंटर स्थित विभिन्न मिष्ठान/खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।

द्वय पदाधिकारियों ने कोजी स्वीट्स, मानसरोवर स्वीट्स एवं रेस्टोरेंट, मोती महल डिलक्स, नटखट स्वीट्स आदि का निरीक्षण किया। टीम द्वारा सभी प्रतिष्ठानों में उपलब्ध खाद्य पदार्थों का सैंपल संग्रह किया गया। जिन्हें राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा एवं सैंपल में त्रुटि होने/मानक अनुरूप नहीं होने पर अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एसडीओ चास ने प्रतिष्ठानों को *साफ सफाई से संबंधित निर्देश दिया। वहीं, खाद्य सुरक्षा – मानक अधिनियम 2006 के निर्धारित मानक अनुसार प्रतिष्ठान में पाये गये कमियों को सुधारने को लेकर संबंधित प्रतिष्ठानों को इंप्रूवमेंट नोटिस दिया गया एवं निर्देश का 14 दिनों के अंदर नोटिस का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा।

एसडीओ चास ने नियमित रूप से जाँच एवं सैंपलिंग किया जाएगा एवं किसी भी प्रकार के मिलावट खोरी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एफएसओ ने कहा कि सभी प्रतिष्ठानों से आग्रह है कि साफ – सफाई सुनिश्चित करेंगे, साफ पानी का उपयोग एवं खाद्य सामग्रियों में अनावश्यक रंगों के इस्तेमाल से परहेज करेंगे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel