Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

ट्रांसपोर्ट नगर के लिए 20 एकड़ भूमि उपलब्ध कराएं बीएसएल : उपायुक्त

Follow

Published on: 02-12-2024

-सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट (एसडब्ल्यूएम) इकाई अधिष्ठापन को लेकर कार्रवाई में तेजी लाएं

-कोलकाता – अमृतसर इंड्रस्ट्रीयल कोरिडोर के कार्य में प्रगति लाने, शहर को सुंदर बनाने – यातायात व्यवस्था को बेहतर करने समेत कई अन्य मुद्दों पर किया चर्चा

-समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव ने बीएसएल प्रबंधन के साथ विभिन्न मुद्दों पर की समीक्षा बैठक, दिया जरूरी दिशा – निर्देश

बोकारो (झारखंड)। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव ने बोकारो स्टील लिमिटेड (बीएसएल) प्रबंधन के साथ विभिन्न विषयों पर समीक्षा बैठक की। मौके पर अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी चास सुश्री प्रांजल ढ़ांडा, पुलिस उपाधीक्षक बी.एस.सिटी श्री आलोक रंजन, अंचलाधिकारी चास श्री दीवाकर दूबे, उप प्रबंधक (पी) बीएसएल श्री अमिताभ दास, वरीय प्रबंधक (टीए-एलआरए) श्री एन सिद्दकी, महाप्रबंधक (टीए – एलआरए) श्री ए के सिंह, कार्यकारी निदेशक श्री अनीश सेन गुप्ता, महाप्रबंधक (परियोजना) श्री एस आनंद, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

इस क्रम में उपायुक्त ने जिला मुख्यालय को भाड़ी वाहनों की पार्किंग से उत्पन्न जाम की समस्या को समाप्त करने के लिए ट्रांसपोर्ट नगर के लिए 20 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने बीएसएल प्रबंधन को अंचलाधिकारी चास से समन्वय करते हुए भूमि चिन्हित करने को कहा।

वहीं, बीएस सिटी के कचड़ें का निस्तारण सही से करने को लेकर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट (एसडब्ल्यूएम) इकाई अधिष्ठापन को लेकर की जा रहें कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। जिस पर बीएसएल प्रबंधन ने बोर्ड में संबंधित मामला लंबित होने की बात कहीं। इस पर उपायुक्त ने इसका फालोअप करने और कार्य में गति लाने का निर्देश दिया।

वहीं, कोलकाता – अमृतसर इंड्रस्ट्रीयल कोरिडोर के लिए चिन्हित भूमि का मूल्य गणना/आंकलन को लेकर कार्य की जानकारी ली। उन्होंने भूमि का मूल्य गणना/आंकलन को गंभीरता से पुनः कर जिला को प्रतिवेदन समर्पित करने को कहा।

इसके अलावा उपायुक्त ने शहर को सुंदर बनाने, ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर करने के लिए बैरिकेटिंग लगाने, समाहरणालय भवन निर्माण को लेकर एनओसी उपलब्ध कराने, सड़कों को अतिक्रमणमुक्त कराने, बीएसएल प्लांट एवं टाउनशीप के लिए वैक्लपिक जलापूर्ति योजना आदि* मुद्दों पर चर्चा कर जरूरी दिशा – निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel