Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

कदमा में निजी स्कूलों के आसपास चला अभियान, जब्त किए गए तंबाकू, गुटखा, सिगरेट, लगाया गया जुर्माना

Follow

Published on: 27-12-2024

 

-जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम के नेतृत्व में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक के लिए चलाया गया जांच अभियान

-कदमा में निजी स्कूलों के आसपास चला अभियान, जब्त किए गए तंबाकू, गुटखा, सिगरेट, लगाया गया जुर्माना

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार शहर के निजी स्कूलों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक के लिए जांच अभियान चलाया जा रहा है । धालभूम के अनुमंडलाधिकारी श्रीमती शताब्दी मजूमदार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान कार्यपालक दण्डाधिकारी श्री चंद्रजीत सिंह, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मंजर हुसैन मौजूद रहे ।

जांच अभियान कदमा क्षेत्र में टाटा वर्कर्स यूनियन हाई स्कूल के आसपास चलाया गया । पानगुमटी/ दुकानों में सिगरेट व तंबाकू उत्पादों के पैकेटों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन कर तंबाकू उत्पादों की बिक्री करने वाले तीन दुकानदारों पर कोटपा के सुसंगत धाराओं में कार्रवाई करते हुए 600 रू. का जुर्माना लगाया गया। साथ ही सिगरेट व अन्य तंबाकू उत्पादों को जब्त किया गया।

जांच अभियान के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम द्वारा शिक्षण संस्थान के सौ गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री नहीं करने की चेतावनी दी गई। साथ ही दुकानदारों को भविष्य में बिना वैधानिक चेतावनी वाले तंबाकू उत्पाद बिक्री करने पर विधि सम्मत कार्रवाई की बात कही गई।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel