Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

प्रमुख समाचार

हटा दमोह संवाददाता पुष्पेन्द्र रैकवार// चिलचिलाती धूम में समाजसेवीये के सहयोग से मुक्ति धाम बना रहे, हराभरा,,,नगर पालिका के सहयोग से एक टैंकर पानी हर रविवार एवं प्रतिदिन भेज कर समाजसेवीये के द्वारा पेड़ पौधों को हरा भरा करने में जुटेहम आपको बता दे हर रविवार करते हैं श्रमदान एवं साफसफाई क्षेत्र में दिया स्वच्छता का संदेशहटा // नगर के गौरीशंकर मंदिर के समीप मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र खरे* के द्वारा एक टैंकर पानी भेज कर समाजसेवियों ने मिलकर सभी पेड़ पौधों पर पानी दिया और साफ सफाई की चारों ओरवर्तमान मै देखा जाये तो नगर के समाजसेवी अपना अमूल्य समय देकर श्रम देते आ रहे हैंचाहे मुक्तिधाम हो या फिर धार्मिक स्थल जहां लगते हैं तो वहां की तस्वीर बदल देते हैं ये होते हैं समाज सेवीइसी कार्यक्रम को देखते हुए नगर के समाजसेवीये को देख समाजसेवीये कि संख्या में बढ़ोतरी होती जा रही हैएवं कार्यक्रम को देख कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए श्रमदान में हाथ बढ़ाया और हटा के समाजसेवियों को कार्यक्रम के संबंध में संदेश दिया कहा हर क्षेत्र में समाजसेवी अपना थोड़ा सा हर रविवार श्रमदान देकर अपने-अपने क्षेत्र को साफ स्वच्छ बनाएं आज के कार्यक्रम में समाजसेवियों के द्वारा सबसे पहले झाड़ू लगाकर चारों कोने का कचरा इकट्ठा किया गया कचरे को जलाकर नष्ट किया समाजसेवियों ने मुक्ति धाम की साफसफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया देखा जाए तो समाजसेवियों का सराहनीय कार्य लोग देखकर दंग रह जाते हैं और उनको भी लगता है कि हमें भी यह श्रमदान करना चाहिएआज के श्रमदान में उपस्थितवरिष्ठ समाज सेवी राजा राम गोस्वामी, अशोक चौरसिया चंपी कामता तंतुवाय, सुरेंद्र तंतवाय,पुष्पेंद्र पांडे, सोनू पंडा, श्रीराम कुडे़रिया, मुक्तिधाम मैं सहयोग में नगरपालिका से लखन पटैल की उपस्थिति रही

एफआईआर दर्ज होने के बाद भी चल रही झोलाछाप डॉक्टर की क्लीनिक सील पथरिया। जिला कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशों के बाद पूरे जिले में झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्यवाही से हड़कंप मचा हुआ है और पूरे जिले में झोलाछाप डॉक्टरों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। उसी कड़ी में शुक्रवार दोपहर में स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासनिक अमले की एक और बड़ी कार्यवाही पथरिया में देखने को मिली, जहां दमोह रोड स्थित नंदलाल पटेल की क्लीनिक पर छापामार कार्यवाही की गई। इस दौरान उक्त डॉक्टर के यहां बड़ी मात्रा में अंग्रेजी दवाइयां, इंजेक्शन, वाॅटल एवं कुछ जांच मशीनें इत्यादि जप्त किए गए, साथ ही अस्पताल को भी सील किया गया। बता दें कि नंदलाल पटेल जो की दमोह रोड पर क्लीनिक चलाते थे वह लंबे समय से यहां पर बिना डिग्री के मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे थे। पथरिया सीबीएमओ डॉक्टर ई मिंज ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना काल के समय भी उक्त डॉक्टर के यहां छापामार कार्यवाही की गई थी और इन पर एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी एवं अस्पताल को भी सील किया गया था। लेकिन ताज्जुब की बात यह है कि लॉकडाउन के बाद से ही करीब 4 वर्षों से उक्त डाक्टर यथावत अस्पताल चला रहा है। लेकिन ना तो उक्त अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों की नजर पड़ी और ना ही प्रशासनिक अधिकारियों की या फिर यूं कहें कि सभी जानबूझकर अनजान बन रहे। लेकिन अब जिला कलेक्टर के निर्देशों के बाद पूरे जिले में झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप मचा हुआ है और लगातार कार्यवाही की जा रही है अब देखना होगा कि डॉक्टर नंदलाल पटेल पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा क्या कार्यवाही की जाती है और कब तक फिर उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाती है। पथरिया तहसीलदार दीपा चतुर्वेदी जनपद सीईओ मनोज कुमार गुप्ता डॉ, ई,सीबीएमओ मिंजे पथरिया

मनुष्य अपनी कीमत नहीं आंक पा रहा मुनिश्री अचलसागर जी महाराज कुंडलपुर दमोह। सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र जैन तीर्थ कुंडलपुर में युग श्रेष्ठ संत शिरोमणि आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य पूज्य आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से मुनिश्री अचलसागर जी महाराज ने प्रवचन देते हुए कहा कोई भी व्यक्ति जब वस्तु खरीदने के लिए बाहर जाता है दुकान पर जाता है तो उस वस्तु पर वह मुख्यतः तीन बातें देखा करता है एक उस वस्तु की मैन्युफैक्चरिंग डेट क्या है ,दूसरा उस वस्तु की कीमत क्या है, तीसरा उसकी एक्सपायरी डेट क्या है ।वस्तु को देख लिया मैन्युफैक्चरिंग एक्सपायरी क्या है और कीमत क्या है। हम सभी ने जन्म लिया हमारी मैन्युफैक्चरिंग डेट क्या है हमारी कीमत क्या है और हमारी एक्सपायरी डेट क्या है यदि इस ओर हम ध्यान दें तो हमारे जीवन जीने की जो कला है वह सामने आ जाएगी। व्यक्ति जन्म ले रहा है मर भी रहा है पर कैसे जीना है इसका कोई भान नहीं है उस व्यक्ति ने अपनी कीमत समझी ही नहीं है ।जब तक हम अपनी कीमत नहीं समझेंगे जन्म लिया मरण किया अनादि काल से अनंत काल तक की यात्रा हो रही है और वह यात्रा होती ही रहेगी ।आखिर क्यों कीमत नहीं समझ पा रहे हैं तो व्यक्ति अपनी ओर दृष्टि न करके व्यक्ति की दृष्टि बाहर की ओर है, और जब तक हम दूसरी वस्तुओं की कीमत समझते रहेंगे तब तक हम अपनी कीमत को आंक ही नहीं पाएंगे कि हमारी कीमत क्या है ।सनत कुमार चक्रवर्ती का उदाहरण आप लोगों के सामने आया है अपने सभी ने पढ़ा होगा जब सनत कुमार चक्रवर्ती उनके रूप लावण्य की इंद्रसभा में चर्चा हो रही थी की मृत्यु लोक में सबसे रूपवान सनत कुमार चक्रवर्ती है। सनत कुमार चक्रवर्ती अपनी व्यायाम शाला में व्यायाम कर रहे थे जब उनके रूप की चर्चा की गई तो उनके मन में भी गुदगुदी हुई देखना है तो राज्यसभा में देख लें जब दोनों देव राज्य सभा में देखते आभूषणों से सनत कुमार चक्रवर्ती सुसज्जित हैं ।कहते हैं महाराज पहले जैसी बात नहीं रही पानी मंगवाया गया इसमें थूक दो सनत कुमार चक्रवर्ती ने थूका कीड़े बिल बिलाने लगे महाराज आपको कुष्ठ रोग हो गया है ।इतनी बात सुनी और उन्हें जीवन की नश्वरता का भान हो गया वन में जाकर दीक्षा ग्रहण कर ली ।पृथ्वी लोक पर सनत कुमार मुनिराज बैठे हुए थे देवलोक से देव आते हैं और कहते हर बीमारी का इलाज करा लो ।सनत कुमार मुनिराज कहते हमारी बीमारी तो जन्म जरा मृत्यु रूपी बीमारी है इसका इलाज हो तो इलाज कर दो ।देव कहते इसका इलाज तो आपके पास है रत्नत्रय जो जन्म जरा मृत्यु रूपी बीमारी को दूर कर सकता है। आज के समय में हर व्यक्ति इस शरीर की नश्वरता को समझ रहा है कब क्या घटना घट जाए कोई व्यक्ति समझ नहीं पा रहा ।हर व्यक्ति जीवन चाह रहा है और अपने जीवन से खिलवाड़ करता चला जा रहा है। खाओ पियो ऐश करो की भावना हो गई है। जब तक खाओ पियो ऐश करो की भावना  रहती तब तक संस्कृति विकृत हो गई है। चार बातें दुर्लभ है कौन सी चार बातें दुर्लभ हैं पहले मनुष्य पर्याय बहुत दुर्लभ है दूसरी धर्म श्रवण उससे और भी दुर्लभ है धर्म श्रवण करने वाले यहां कितने व्यक्ति बैठे हैं गिनती के हैं ।जो धर्म श्रवण किया जाए उसे पर श्रद्धा हो जाए वह दुर्लभ है इसके बाद और क्या दुर्लभ है मनुष्य पर्याय मिल जाए धर्म श्रवण हो जाए उस पर श्रद्धा हो जाए वह धर्म मनुष्य जीवन में आचरण में आ जाए वह दुर्लभ है। यह सब प्राप्त होने के बाद भी जीवन में परिवर्तन नहीं आया हम पुराने होते चले जाते जा रहे हैं मृत्यु के मुख की ओर बढ़ते चले जा रहे ।शरीर की कीमत व्यक्ति नहीं आंक रहा है ना आत्मतत्व की कीमत आंक रहा है ऐश करो नीति पर चल रहा ।जब मृत्यु के निकट आ जाता तो थोड़ा बहुत जो धर्म है और वही समय चिंतन करता । मैंने सबके लिए सब कुछ किया पर अपने लिए कुछ नहीं किया ।क्या हम अपने लिए कुछ कर रहे हैं अपने लिए कुछ हो ही नहीं रहा।

1195196197198199413

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel