रेलवे ने छठ और दिवाली पर घर आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए छपरा होकर चंडीगढ़-बरौनी साप्ताहिक आरक्षित त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 04536 चंडीगढ़-बरौनी स्पेशल 23 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार रात 11:45 बजे चंडीगढ़ से खुलेगी और छपरा, सोनपुर, हाजीपुर होते हुए तीसरे दिन बरौनी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04535 बरौनी-चंडीगढ़ स्पेशल 25 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी और सीवान, गोरखपुर, गोंडा, बरेली, मुरादाबाद होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में छह-छह फेरे लगेंगे। ट्रेन के परिचालन से छपरा, सीवान, सोनपुर और हाजीपुर के यात्रियों को त्योहारों में बड़ी सहूलियत मिलेगी और नियमित ट्रेनों की भीड़ भी घटेगी।
विज्ञापन | Advertisement



