Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अबुआ बजट पोर्टल और मोबाइल ऐप का किया लोकार्पण, सर्वश्रेष्ठ तीन सुझाव देने वालों को किया जाएगा सम्मानित

Follow

Published on: 05-01-2025

 

– वित्तीय वर्ष 2025- 26 के बजट निर्माण को लेकर विशेषज्ञ और आम जनता दे सकेंगे अपने सुझाव

-मुख्यमंत्री ने कहा- राज्य के सतत, समावेशी और सर्वांगीण विकास के साथ आम जनता के हितों का संवर्धन करने करने वाले बजट निर्माण पर सरकार का है विशेष फ़ोकस

-बजट 2025-26 में सभी सेक्टर और वर्ग के संतुलित विकास का विशेष ध्यान रखे जाने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर

रांची (झारखंड)। यह अबुआ सरकार है। ऐसे में राज्य के सतत, समावेशी और सर्वांगीण विकास के साथ लोगों के कल्याण एवं हितों का संवर्धन करने वाला संतुलित बजट हो, इस पर हमारी सरकार का विशेष फोकस है। इसलिए वित्तीय वर्ष 2025 -26 के बजट को लेकर आपके सुझाव, राय और विचार हमारे लिए काफी मायने रखते हैं, ताकि आपके द्वारा प्राप्त होनेवाले बेहतर सुझावों को आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में जगह दे सकें।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में वर्ष 2025- 26 के बजट निर्माण को लेकर आम जनता के सुझाव /राय/विचार आमंत्रित करने हेतु अबुआ बजट पोर्टल और मोबाइल एप्प का लोकार्पण करते हुए ये बातें कही।

सभी सेक्टर के संतुलित विकास का बजट में रखा जाएगा ध्यान

मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट ऐसा हो, जिसमें सभी सेक्टर का संतुलित विकास हो सके। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि आगामी बजट में यहां की ग्रामीण पृष्ठभूमि वाली अर्थव्यवस्था का विशेष ख्याल रखा जाए। इसके साथ राजस्व संग्रहण की दिशा में भी ठोस कदम उठाने से संबंधित प्रावधानों को भी बजट में जगह मिले ताकि विकास और जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं का बेहतर तरीके से क्रियान्वयन हो सके। उन्होंने कहा कि बजट में सभी वर्गों का विशेष ख्याल रखा जाय।

सर्वश्रेष्ठ सुझाव देने वाले होंगे सम्मानित

विदित हो कि “अबुआ बजट” पोर्टल एवं मोबाइल एप्प का उद्देश्य वित्तीय वर्ष 2025- 26 के बजट को लेकर विशेषज्ञों तथा आम लोगों का सुझाव प्राप्त करना है , ताकि हमारी सरकार एक बेहतर और संतुलित बजट पेश कर सके।

इस दिशा में बजट को लेकर जो भी सुझाव/ राय और विचार मिलेंगे, उनका विस्तृत एनालिसिस किया जाएगा ताकि राज्य के विकास एवं यहां की जनता के अनुकूल उन सुझावों को बजट में शामिल करने की दिशा में पहल कर सकें। इस कड़ी में तीन सर्वश्रेष्ठ सुझाव देने वाले व्यक्तियों को राज्य सरकार द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा। सुझाव देने की अंतिम तिथि 17 जनवरी 2025 तक है।

इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री राधा कृष्ण किशोर, नगर विकास मंत्री श्री सुदिव्य कुमार, मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, वित्त विभाग के विशेष सचिव श्री अमित कुमार, बजट पदाधिकारी श्री चंद्रभूषण प्रसाद, ओएसडी बजट श्री सत्यनारायण प्रसाद, एनआईसी के संयुक्त निदेशक श्री कुणाल आनंद एवं सहायक निदेशक श्री गौरव कुमार सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel