Latest News
रायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचारएक परिवार के लिए खुशी, दूसरे के लिए पीड़ा: सुनाली वापस, चचेरी बहन स्वीटी अभी भी बांग्लादेश में फंसी है | भारत समाचारफ़ाइल पिंग-पोंग ने जम्मू-कश्मीर सिविल सेवा परीक्षा पर उमर-एलजी विवाद को ट्रिगर किया | भारत समाचार

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने महिला हॉकी इंडिया लीग (एचआइएल) फाइनल मैच की विजेता टीम ओडिशा वॉरियर्स को पुरस्कार राशि का चेक, मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान किया

Follow

Published on: 27-01-2025

  • मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, मोरहाबादी में आयोजित महिला हॉकी इंडिया लीग (एचआइएल) प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन
  • ओडिशा वॉरियर्स ने जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब को 2-1 से हराकर उद्घाटन संस्करण का खिताब अपने नाम किया

रांची (झारखंड)। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन का खेल के प्रति प्रेम एवं गहरे लगाव की बानगी आज फिर देखने को मिली। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज मरांग गोमके जयपाल सिंह स्ट्रोटर्फ स्टेडियम मोरहाबादी, रांची में आयोजित महिला हॉकी इंडिया लीग (एचआइएल) प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए।

मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री यहां जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब एवं ओडिशा वॉरियर्स के बीच खेले गए फाइनल मुकाबला का लुत्फ उठाया तथा खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की।

ओडिशा वॉरियर्स ने जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब को 2-1 से हराकर उद्घाटन संस्करण का खिताब अपने नाम किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन को अपने बीच पाकर खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों में भी नई ऊर्जा का संचार हुआ। मुख्यमंत्री भी गर्मजोशी के साथ खिलाड़ियों को चीयर करते हुए नजर आए।

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

फाइनल मुकाबला के दौरान मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस रंगारंग कार्यक्रम एवं आतिशबाजी का हजारों की संख्या में पहुंचे दर्शकों ने आनंद उठाया। महिला हॉकी इंडिया लीग के उद्घाटन संस्करण का शानदार समापन हुआ।

इस अवसर पर पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री श्री सुदिव्य कुमार, विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन, अध्यक्ष हॉकी इंडिया डॉ० दिलीप तिर्की, सेक्रेटरी जनरल हॉकी इंडिया श्री भोला नाथ सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel