Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

‘झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ के सभी लाभार्थियों को डीबीटी की गई तृतीय किश्त की राशि

Follow

Published on: 08-10-2024

-समाहरणालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विधायक जुगसलाई, जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त, जिला परिषद अध्यक्ष, जिला परिषद उपाध्यक्ष, पीडी आईटीडीए हुए शामिल

-जिले के 2 लाख 71 हजार 100 लाभुकों के बीच हस्तांतरित की गई 27 करोड़ 11 लाख की राशि

जमशेदपुर (झारखंड)। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ के लाभुकों को तृतीय किश्त की राशि जिले में समारोहपूर्वक हस्ंतांरित की गई। समाहरणालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल, माननीय विधायक जुगसलाई श्री मंगल कालिंदी, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू, जिला परिषद उपाध्यक्ष श्री पंकज, पीडी आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी शामिल हुए । मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती संध्या रानी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्रीमती नेहा संजना खलखो व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

10 लाभुकों को मिला स्वीकृति पत्र

कार्यक्रम में जिले के 2 लाख 71 हजार 100 लाभार्थियों के बीच 27 करोड़ 11 लाख की राशि रिमोट दबाकर माननीय विधायक जुगसलाई द्वारा हस्तांरित की गई । साथ ही 10 लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया एवं उपहार प्रदान किया गया ।

माननीय विधायक जुगसलाई ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के आर्थिक व सामाजिक उत्थान की दिशा में कई योजनायें संचालित कर रही हैं। महिला सशक्तिकरण की दिशा में माननीय मुख्यंमंत्री श्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार द्वारा संवेदनशील प्रयास किए जा रहे हैं । इसी का परिणाम है कि राज्य में 50 लाख से ज्यादा महिलाओं को इस योजना से जोड़ा गया है । उन्होने सरकार की अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी देते हुए कहा कि लोग जागरूक हों और योजनाओं का लाभ जरूर उठायें ।

जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि सभी महिलाओं को सरकार की योजनाओं से जुड़ना चाहिए। 18-50 वर्ष की महिलाओं- बेटिओं को आर्थिक सहयोग के रूप में राज्य सरकार द्वारा ‘झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ का लाभ दिया जा रहा है, इसका लाभ लें।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel