Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

नगर परिषद एवं छावनी परिषद रामगढ़ अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा

Follow

Published on: 11-12-2024

 

रामगढ़ (झारखंड)। परिषद रामगढ़ एवं छावनी परिषद रामगढ़ अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों को लेकर बुधवार को उपायुक्त, रामगढ़ श्री चंदन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक के दौरान सर्वप्रथम उपायुक्त द्वारा पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों के आलोक में हुए कार्यों की समीक्षा की गई जिसके उपरांत कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद रामगढ़ श्री मनीष कुमार के द्वारा अन्य विकास कार्यों के संबंध में उपायुक्त, उप विकास आयुक्त सहित बैठक में उपस्थित अन्य अधिकारियों को जानकारी दी गई।

शहरी जलापूर्ति योजना के तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने पतरातू प्रखंड अंतर्गत पतरातू डैम परिसर में सम्प हाउस निर्माण, चैंगड्डा तथा बंजारी क्षेत्र में वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण करने हेतु तत्काल रूप से भूमि चिन्हित करने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा उपायुक्त को जानकारी दी गई कि नगर परिषद क्षेत्र में बिना अनुमति के होर्डिंग लगाए जाने संबंधित मामले में ऑरेंज मीडिया एजेंसी के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज की गई है वहीं रामगढ़ व्यवहार न्यायालय के समीप नगर परिषद रामगढ़ द्वारा निर्मित दुकानों के आवंटन को लेकर शेष बचे दुकानों का आवंटन जल्द से जल्द संपन्न करने का निर्देश उपायुक्त ने दिया।

बैठक में उपायुक्त ने रामगढ़ शहर अंतर्गत शनिचरा हाट के सौंदर्यकरण व साफ सफाई पर आवश्यक निर्देश दिए वहीं शहरी क्षेत्र में सड़कों पर पशुओं के आवागमन एवं इससे ट्रैफिक व्यवस्था में हो रही कठिनाइयों को गंभीरता पूर्वक लेते हुए उपायुक्त ने कांजी हाउस, रामगढ़ का संचालन और भी प्रभावी तरीके से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मौके पर उपायुक्त ने सड़कों पर आवागमन करने वाले पशुओं को जप्त कर कांजी हाउस में रखने सहित अन्य कार्रवाई को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

रामगढ़ शहरी क्षेत्र को हरा भरा रखने को लेकर बैठक के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न क्षेत्रों में पार्क विकसित करने मरार तालाब सहित अन्य क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्टेडियम आदि विकसित करने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

इन सबके अलावा बैठक के दौरान रामगढ़ शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने, छावनी क्षेत्र अंतर्गत ट्रेकर स्टैंड सहित अन्य क्षेत्रों में साफ सफाई बनाने को लेकर भी चर्चा की गई एवं उपायुक्त द्वारा इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel