Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

बोकारो: उपायुक्त विजया जाधव ने की जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक, डीएसओ को दिया जरूरी दिशा–निर्देश

Follow

Published on: 27-11-2024

-आहर्ताधारी पैक्सों को मील से मीलिंग के लिए करें टैग : उपायुक्त

बोकारो (झारखंड)। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त विजया जाधव ने बुधवार को धान अधिप्राप्ति 24-25 को लेकर जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक की। मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती शालिनी खालखो, जिला कृषि पदाधिकारी मो. साहिद, खाद्य निगम के प्रतिनिधि, राज्य प्रदूषण बोर्ड के प्रतिनिधि, जिला उद्योग विभाग के महाप्रबंधक, सभी पैक्सों के अध्यक्ष, राइस मीलों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

बैठक में उपस्थित जिला आपूर्ति पदाधिकारी (डीएसओ) श्रीमती शालिनी खालखो ने बताया कि खरीफ विपणन मौसम 2024 – 25 में धान अधिप्राप्ति का कार्य 15 दिसंबर से प्रस्तावित है। धान अधिप्राप्ति का कार्य प्रारंभ होने के पूर्व अधिप्राप्ति केंद्रों का चयन तथा चावल मिलों का निबंधन एवं अधिप्राप्ति केंद्रों के साथ टैगिंग जरूरी है।

इस पर उपायुक्त विजया जाधव ने वित्तीय वर्ष 24 – 25 में धान अधिप्राप्ति केंद्रों की संख्या, संबंधित पैक्सों की वर्तमान स्थिति की जानकारी डीएसओ से पूछा। डीएसओ ने बताया कि पिछले वर्ष 12 पैक्सों द्वारा धान अधिप्राप्ति का कार्य किया गया था। सभी को चार राइस मिलों के बीच टैग किया गया था। उपायुक्त ने वर्तमान में जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा उपलब्ध प्रस्ताव के अनुसार 09 पैक्सों को धान अधिप्राप्ति केंद्र के रूप में चिन्हित करने एवं उन्हें संबंधित राइस मीलों में क्रमशः टैग करने को कहा। पैक्सों में धान अधिप्राप्ति केंद्र की संख्या जरूरत अनुसार आगे बढ़ाई जाएगी।

उन्होंने इसके आंकलन के लिए एक टीम गठित कर जिले के सभी पंचायतों को पैक्सों का मिलान करने को कहा। साथ ही, बीडीओ/सीओ, जिला स्तरीय अधिकारियों, प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारियों को *भ्रमण के दौरान चिन्हित पैक्सों (धान अधिप्राप्ति केंद्र) का निरीक्षण करने एवं इस क्रम में धान मांपने, आद्रता जांचने आदि का मशीन चालू स्थिति में हैं या नहीं इसकी जांच करने* की बात कहीं।

उपायुक्त ने जिला कृषि पदाधिकारी को *जिले के शतप्रतिशत किसानों का निबंधन करने एवं सरकार द्वारा धान क्रय की व्यवस्था को लेकर उन्हें जागरूक करने* की बात कहीं। साथ ही, किसानों को धान की फसल कटाई के बाद मिट्टी स्वास्थ्य जांच कराते हुए कौन से फसल की बुआई करनी चाहिए। इसकी जानकारी देने को लेकर कार्यक्रम/कार्यशाला आयोजित करने को कहा। इसके अलावा उपायुक्त ने पैक्स व राइस मील प्रतिनिधियों से उनकी समस्या सुनी व समाधान का आश्वासन दिया।

मौके पर सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, आपूर्ति विभाग के कर्मी, सभी प्रखंडों के पैक्स अध्यक्ष, राइस मील प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel